
मायके घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप, ससुराल से ही आए थे आरोपी
AajTak
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला के साथ तीन लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला रक्षाबंधन के मौके पर मायके आई थी. इस दौरान उसके ससुराल के जानने वाले लोगों ने ही मायके आकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की आवाज सुनकर भाभी ने वहां पहुंचकर घटना देख शोर मचाया.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तीन लोगों ने 40 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया. महिला रक्षाबंधन के मौके पर मायके आई थी. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पीड़ित महिला के ससुराल मुरैना से ही आए थे. पीड़ित महिला की आवाज सुनकर उसकी भाभी वहां पहुंची. घटना देखकर भाभी ने चिल्लाना शुरू किया जिसके बाद आस-पास के लोग वहां जमा हो गए. इस दौरान दो आरोपी मौके से भाग गए जबकि एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा.
मामला ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र का है. रक्षाबंधन के मौके पर मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र की महिला अपने मायके आई थी. बुधवार की रात महिला और उसकी छोटी भाभी घर में अकेली थी. उसका भाई किसी काम से खेत गया हुआ था. इस दौरान घर का गेट बंद था. मगर, कुंडी खुली हुई थी. तभी देर रात ढाई बजे के करीब महिला के ससुराल के रहने वाले आरोपी लोकेंद्र गुर्जर, रुस्तम गुर्जर और इंद्रभान गुर्जर गेट में धक्का देकर घर के अंदर घुस गए.
महिला को धमकी देते हुए चुप रहने को कहा
इसके बाद रुस्तम, इंद्रभान गुर्जर ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा. फिर तीनों ने महिला से बारी-बारी से रेप किया. इसी बीच महिला के छोटे भाई की पत्नी (विधवा) उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उठ गई. उसने जब आरोपियों को देखा तो चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए.
एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा
महिला को शोर मचाता देख दो आरोपी लोकेंद्र और रुस्तम गुर्जर मौके से भाग निकले जबकि इंद्रावण गुर्जर को लोगों ने पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित महिला का पति वहां पहुंचा. फिर पति के साथ थाने जाकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



