माफिया अशरफ के साले जैद पर रंगदारी का केस, 20 लाख की डिमांड
AajTak
पीड़ित का आरोप है कि 30 दिसंबर 2022 को उसने एक जमीन खरीदी थी. वहीं, खतौनी और दूसरे दस्तावेजों में भी पीड़ित का नाम दर्ज है. लेकिन आरोप है कि अशरफ का साला भू माफिया जैद 6 महीने से उक्त जमीन का बैनामा अपने आदमियों के नाम पर करने का दबाव बना रहा है.
माफिया अशरफ के साले जैद पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित विजय कुमार की ओर से मुख्य सचिव से गुहार लगाने के बाद पुरामुफ्ती थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
पिछले 6 महीने से बनाया जा रहा दबाव
पीड़ित का आरोप है कि 30 दिसंबर 2022 को उसने एक जमीन खरीदी थी. वहीं, खतौनी और दूसरे दस्तावेजों में भी पीड़ित का नाम दर्ज है. लेकिन आरोप है कि अशरफ का साला भू माफिया जैद 6 महीने से उक्त जमीन का बैनामा अपने आदमियों के नाम पर करने का दबाव बना रहा है.
FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित ने जब इससे इनकार किया तो 18 नवंबर 2024 को आरोपी ने प्लॉट पर जेसीबी चला दी. विरोध करने पर जैद, नफर, जसीम, धीरेन समेत दूसरे लोगों ने की गाली-गलौज की. उन्होंने पीड़ित से कहा कि वह जमीन उसके कहने पर लिख दे. नहीं तो 20 लाख रुपए की रंगदारी देनी पड़ेगी. फिलहाल पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.
3 हमलावरों ने की थी अतीक की हत्या

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.