
मान्यता दत्त ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, फैंस ने पूछा- क्या संजू बाबा ने किया मोटिवेट?
AajTak
संजय दत्त की पत्नी मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. 42 की उम्र में वे अपनेआप को काफी मेंटेन रखती हैं. मान्यता ने अब अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं उनके फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं .
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल तक सुर्ख़ियों में बने रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हालांकि वे फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं लेकिन वे अपनी पोस्ट के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं. उन्होंने 42 की उम्र में अपनेआप को काफी मेंटेन किया हुआ है. मान्यता ने अब अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं उनके फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं . वायरल हो रहा मान्यता का वर्कआउट वीडियो मान्यता 2 बच्चों की मां है लेकिन फिटनेस के मामले में वे खुद को काफी फिट रखती हैं. मान्यता ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे वर्कआउट करती हुईं पसीना बहा रही हैं. उनका ये वीडियो उनके फैंस को प्रेरित करता दिख रहा है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












