
मां लक्ष्मी की तस्वीरें, मस्जिद के स्थान पर मंदिर! Qutub Minar पर 1871-72 की चौंकाने वाली ASI की रिपोर्ट
AajTak
Asi Report On Qutub Minar: कुतुब मीनार पर 1871-72 की ASI की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए थे. आजतक के पास उस रिपोर्ट की कॉपी मौजूद हैं, जिसमें दावा किया गया था कि वहां सर्वे के दौरान मां लक्ष्मी की तस्वीरें और हिंदू प्रतीक चिन्ह मिले थे.
Asi Report On Qutub Minar: काशी में ज्ञानवापी, मथुरा में ईदगाह मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब दिल्ली का कुतुब मीनार सुर्खियों में है. कुतुब मीनार को लेकर चल रहा विवाद कोर्ट पहुंच चुका है. इसको लेकर इतिहासकार से लेकर शोधकर्ता तक अलग-अलग तथ्य और तर्क पेश कर रहे हैं, लेकिम हम आपको एक ऐसी रिपोर्ट के बारे में बता रहा हैं, जिसमें साक्ष्यों के साथ कुतुब मीनार को लेकर कई बड़े खुलासे किए गए हैं.
इस रिपोर्ट को ASI (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) द्वारा साल 1871-72 में तैयार किया गया था. इस रिपोर्ट को ASI के वरिष्ठ ऑफिसर जेडी बेगलर ने तैयार किया था. इसमें कई ऐसे तथ्य मौजूद हैं, जो इस बात को साबित करते हैं कि उस परिसर में बनाई गई मस्जिद से पहले एक मंदिर था. साथ ही साथ ऐसे साक्ष्य भी हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि सभी चीजों की बनावट हिंदू संस्कृति की है. वहीं, मौजूदा वक्त में पुरातत्व विभाग से जुड़े एक्सपर्ट भी मानते हैं कि जेडी बेगलर के शोध में सामने आए तथ्यों को नकारा नहीं जा सकता.
इस रिपोर्ट के दूसरे पन्ने के पहले अनुच्छेद में यह कहा गया है कि कुतुब मीनार के परिसर में जो स्तंभ मौजूद हैं, वो इस बात की गवाही देते हैं कि यह मूल रूप से एक हिंदू मंदिर colonnade (खंभे) हैं और उनकी वर्तमान लंबाई किसी हिंदू मंदिर के colonnade के बराबर है.
जेडी बेगलर ने शोध में दावा किया कि मस्जिद की बाहर और अंदर की दोनों दीवारों पर हिंदू सभ्यता से जुड़े प्रतीक मौजूद हैं. कोने के गुंबद पर भी हिंदू संस्कृति की झलक साफ दिखती है. भले ही मीनार का निर्माण मुस्लिम शासकों द्वारा किया गया था और इसकी नींव मंदिर की दीवारों के लंबे समय बाद रखी गई थी. खुदाई के दौरान पाया गया कि बाहरी दक्षिण द्वार, उन अधिरचनाओं की नींव और कारीगरी से मेल खाती है. इसके अलावा अंदर के उत्तरी द्वार पर भी कई सारे बदलाव किए जाने के सबूत मिले हैं.
जेडी बेगलर का उस समय तर्क था कि हिंदू स्वयं, स्तंभ पर अपना दावा करते हैं और मानते हैं कि इसे पृथ्वीराज ने अपनी बेटी को गंगा देखने के लिए बनवाया था. खुदाई के दौरान खाइयों में काली स्लेट में लक्ष्मी के दो चित्र और कुछ पुराने मिट्टी के दीये भी मिले हैं. स्तम्भ को ही विष्णु की भुजा कहा जाता है.
रिपोर्ट के कुछ खास पन्ने

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










