
'मां भी जीती थी मैं भी जीतूंगी...', पूजा, रोड शो के बाद बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली सीट से दाखिल किया नामांकन
AajTak
BJP उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भरा. बांसुरी स्वराज के नामांकन भरने के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे. बांसुरी ने रोड शो शुरू करने से पहले हवन कर पूजा अर्चना की.
साल 2014 और 2019 में दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भाजपा ने आम चुनाव 2024 में इकलौते सांसद मनोज तिवारी को रिपीट किया और बाकियों के टिकट बदल दिए. 2 मार्च को भाजपा ने जब पहली बार 195 उम्मीदवारों की घोषणा की तो बदले हुए नाम में सबसे चौंकाने वाला नाम नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से बांसुरी स्वराज का नाम था. प्रखर वक्ता और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी का नाम आते ही आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई.
बांसुरी स्वराज ने हर मौके पर आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया तो 30 अप्रैल को नामांकन के मौके पर बांसुरी ने तब तक नामांकन नहीं किया जब तक उनके पिता स्वराज से आशीर्वाद नहीं ले लिया.
'मां भी जीती थी मैं भी जीतूंगी'
बांसुरी ने रोड शो शुरू करने से पहले हवन कर पूजा अर्चना की. बांसुरी ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान भारत के लागू करवाने के लिए अदालत भी जाना पड़ा तो जाऊंगी. केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप पुरी, दिल्ली राज्य भाजपा चुनाव प्रभारी ओपी धनखड़, सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और यूपी नेता सतीश महाना बांसुरी के साथ रहे. केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप पुरी ने दावा किया कि दिल्ली की सातों सीटें बीजेपी जीत रही है, बांसुरी स्वराज ने मंगलवार में जामनगर हाउस में अपना नामांकन दाखिल किया.
जब बांसुरी स्वराज से पूछा गया कि वह अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ को कितनी बड़ी चुनौती मानती हैं तो उन्होंने कहा "बाबा सोमनाथ का आशीर्वाद केवल मोदी जी के साथ है. सामने कोई भी सोमनाथ खड़ा हो फर्क नहीं पड़ता. मम्मी सुषमा स्वराज का इतिहास एक बार फिर रिपीट होगा".
बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली से नामांकन किया

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










