
मां भारतीय और पिता पाकिस्तानी... नाबालिग बच्चों को छोड़ना होगा देश, फैमिली के सामने संकट- अकेले कैसे जाएंगे पाकिस्तान?
AajTak
झारखंड की राजधानी रांची में तीन ऐसे बच्चों को देश छोड़ने का नोटिस मिला है, जिनकी मां भारतीय और पिता पाकिस्तानी नागरिक हैं. केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत वीजा लेकर भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. इस फैसले के चलते रांची के डोरंडा इलाके में रह रहे इन बच्चों और उनके परिजनों के सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आए नागरिकों के लिए वापस जाने की आज 27 अप्रैल तक की डेडलाइन तय की थी. इस आदेश के तहत झारखंड में भी कार्रवाई शुरू हो गई है. रांची में 4 और जमशेदपुर में 3 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है. पुलिस ने इन सभी को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों की सूचना दे दी है.
जानकारी के अनुसार, रांची के डोरंडा इलाके के मनीटोला स्थित तिकोनिया कॉलोनी में 2012 में तीन बहनों की शादी पाकिस्तान के तीन भाइयों से हुई थी. शादी के बाद तीनों बहनें टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान चली गई थीं, लेकिन उन्होंने वहां की नागरिकता नहीं ली. वीजा समाप्त होने के बाद वे भारत लौट आईं और रांची में अपने माता-पिता के साथ रहने लगीं. इसी दौरान तीनों बहनों को बच्चे हुए, जिनकी उम्र अब 2 से 10 साल के बीच है.
यह भी पढ़ें: बिहार में अब कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं... 27 अप्रैल की समयसीमा से पहले ही भेजे गए वापस
समस्या यह है कि इन बच्चों की नागरिकता जन्म से पाकिस्तान की है. अब सरकार के निर्देश के मुताबिक, उन्हें भारत छोड़ना होगा. पुलिस ने उनके परिवारों को औपचारिक सूचना दे दी है. बच्चों की माताएं भारतीय हैं, जबकि उनके पिता पाकिस्तानी नागरिक हैं. इस स्थिति ने परिवारों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है, क्योंकि भारतीय माताएं बच्चों को पाकिस्तान नहीं भेज सकतीं और पाकिस्तानी पिता को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकती.
पूरे मामले को लेकर क्या बोले डीजीपी?
इस मुद्दे पर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आजतक से बातचीत में स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में राज्य सरकार के पास कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है. रांची के एसएसपी एवं डीआईजी चंदन सिन्हा ने भी आजतक से बात करते हुए कहा कि सभी पाकिस्तानी वीजा धारकों को भारत सरकार के निर्देशों के पालन के लिए सूचित कर दिया गया है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








