
मां ने दो साल की बेटी का गला घोंटा, फिर कर ली खुदकुशी... पुणे में सामने आई दर्दनाक कहानी
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में एक मां ने अपनी दो साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. बेटी की गंभीर बीमारी और लंबे मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते मां डिप्रेशन में थी. पति ने जब घर में देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. मामले की जांच की जा रही है.
पुणे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. यह मामला पुणे के वारजे मालवाड़ी इलाके के गोकुलनगर क्षेत्र का है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.
मृतकों की पहचान दो वर्षीय शार्वी आदिनाथ देवडकर और उसकी 28 वर्षीय मां छाया देवडकर के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आदिनाथ देवडकर अपनी पत्नी छाया और बेटी शार्वी के साथ गोकुलनगर इलाके में रहते थे. शार्वी पिछले कुछ समय से हड्डियों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था. बेटी की लंबी बीमारी और लगातार इलाज को लेकर छाया डिप्रेशन में थी.
घटना वाले दिन आदिनाथ देवडकर काम के सिलसिले में घर से बाहर थे. जब वह दोपहर में घर लौटे, तो उन्होंने जो देखा, उससे पैरों तले जमीन खिसक गई. घर के अंदर झूले में शार्वी बेसुध पड़ी थी. उसके हाथ और पैर टेप से बंधे हुए थे. वहीं दूसरी ओर छाया देवडकर घर के अंदर फंदे से लटकी मिली.
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना था, इसलिए कर दी मां-बेटी की हत्या... मृतका संग आरोपी ने वारदात से पहले पी थी शराब
घबराए आदिनाथ तुरंत वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त शीतल जानवे और पुलिस इंस्पेक्टर ढेंडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की. मां और बेटी दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दो साल की शार्वी की मौत गला घोंटने से हुई थी. पुलिस का मानना है कि बेटी की गंभीर बीमारी और उससे जुड़ा मानसिक दबाव इस घटना की वजह हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और परिवार व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है. शार्वी के पिता आदिनाथ संतराम देवडकर ने वारजे मालवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने छाया देवडकर के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज किया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











