
मां के आंचल से लिपटा मासूम भी गया जेल, 9 माह की है गर्भवती, अब कारावास में देगी एक और बच्चे को जन्म
AajTak
अपनी मां की करतूत की सजा ढाई साल के मासूम को भुगतनी पड़ रही है. प्रेमी के हत्याकांड में शामिल महिला जेल गई तो उसके साथ लिपटा मासूम बेटा भी अंदर चला गया. यही नहीं, आरोपी महिला के गर्भ में 9 महीने का बच्चा भी पल रहा है. कुछ दिनों में जेल की काल कोठरी में वह एक और बच्चे को जन्म देगी.
बिहार के आरा में कलयुगी मां के नाजायज संबंध और प्रेम प्रसंग की करतूत की सजा ढाई साल के मासूम को भुगतनी पड़ रही है. दरअसल, मां अपने प्रेमी के हत्याकांड की आरोपी है और इसी जुर्म के आरोप में उसके बच्चे को भी जेल की सलाखों के अंदर जाना पड़ा है. मामला कृष्णागढ़ थाना इलाके के सोहरा गांव का है.
दरअसल, पिछले सोमवार को विवाहिता प्रेमिका और मासूम की मां रूबी देवी से मिलने छिप-छिपाकर मिलने के लिए उसका प्रेमी चंदन तिवारी आया हुआ था. इस बीच आपत्तिजनक हालत में दोनों को एक साथ देख महिला के पति राजू पासवान और उसके ससुर देवर ने युवक की पीट -पीटकर हत्या कर दी थी.
इस मामले में कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी प्रेमिका रूबी देवी और उसके पति राजू पासवान, ससुर वीर बहादुर पासवान और देवर सचिन पासवान को गिरफ्तार कर लिया. इसी मामले में आरोपी मां के साथ लिपटा उसका ढाई साल का बेटा भी अब जेल जा रहा है.
9 महीने की गर्भवती भी
मासूम को अबतक पता भी नहीं है कि वह जिस काल कोठरी में अपनी मां के आंचल से लिपटकर जा रहा है, उसमें उसकी कोई गलती नहीं है. आरोपी महिला 9 महीने की गर्भवती भी बताई जा रही है. जो कुछ दिनों में उसी काल कोठरी में एक और बच्चे को जन्म देने वाली है.
प्रेम संबंध की बात नकारी

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










