
'मांस की दुकान नहीं दिखनी चाहिए, चुनाव जीतते ही लोनी से बीजेपी विधायक की अफसरों को चेतावनी
AajTak
नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी के अधिकारी समझ लें, एक भी मांस की दुकान इलाके में नहीं दिखाई देनी चाहिए. लोनी में राम राज चाहिए, इसलिए दूध-घी खाओ और दंड बैठक करो.
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. इस बीच गाजियाबाद के लोनी से दोबारा विधायक चुने गए नंदकिशोर गुर्जर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं.
इस बार उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि लोनी के अधिकारी समझ लें, एक भी मांस की दुकान इलाके में नहीं दिखाई देनी चाहिए. लोनी में राम राज चाहिए, इसलिए दूध-घी खाओ और दंड बैठक करो.
इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान नंदकिशोर गुर्जर अपने बयानों के चलते निशाने पर आए थे. जनवरी में उन्होंने लोनी के बहेता हाजीपुर गांव में चुनावी अभियान के दौरान कहा था कि जो लोग अली का नाम लेते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए. उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया कि समाजवादी पार्टी के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ संबंध हैं.
गुर्जर ने कहा था, "अली का नाम लेने वालों को लोनी छोड़ना होगा... इस चुनाव के बाद लोनी में पूर्ण रामराज्य होगा." उन्होंने आगे दावा किया कि समाजवादी पार्टी एक "पाकिस्तानी पार्टी" है. जब उनके इस बयान के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे अपने बयान का कोई पछतावा नहीं है.
बता दें कि बीजेपी ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 255 सीटों पर फतह हासिल की है. वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 111 सीटें आई हैं. इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 2 और बसपा के खाते में सिर्फ 1 सीट ही आई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल की झोली में 6-6 सीटें आई हैं. वहीं, राष्ट्रीय लोक दल के खाते में 8 और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2 सीटों पर विजयी हुई है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










