
मांझी-कुशवाहा-राजभर-अजित पवार... NDA में शामिल होने वाले दलों की ताकत कितनी?
AajTak
बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक होनी है. दिल्ली की इस बैठक में शामिल होने जा रहे दलों की ताकत कितनी है, इनको गठबंधन में शामिल किए जाने के पीछे गुणा-गणित क्या है?
सियासत में आज शक्ति प्रदर्शन का दिन है. एक तरफ जहां कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक होनी है, जिसमें करीब दो दर्जन पार्टियों के नेता हिस्सा ले रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक बुलाई है. बीजेपी ने इस बैठक के लिए करीब ढाई दर्जन पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया है.
महाराष्ट्र से रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई (ए) के साथ ही एक साल पहले एनडीए में शामिल हुई एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को भी बुलाया गया है. पशुपति पारस की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के साथ ही एक दिन पहले ही एनडीए में वापसी करने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल को भी बैठक के लिए न्यौता भेजा गया है.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी से ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा), अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल), डॉक्टर संजय निषाद की निषाद पार्टी को भी एनडीए की बैठक के लिए न्यौता भेजा है. अब सवाल ये है कि एनडीए की बैठक में बुलाए गए इन दलों की ताकत क्या है, ये पार्टियां कहां मजबूत हैं?
हाजीपुर समेत 6 लोकसभा सीटें और 1 राज्यसभा सीट
- इसके अलावा इंडिया मक्कल कलवी मुनेत्र कड़गम, बीपीपी (बोडो पीपुल्स पार्टी), आईएमकेएमके (इंडिया मक्कल कालवी मुनेत्र कड़गम) को भी बैठक के लिए न्योता भेजा गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा है कि एनडीए की बैठक में 38 दलों को न्योता भेजा गया है.
बिहार में मांझी-कुशवाहा-पासवान की 20 फीसदी वोट पर पकड़

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










