
महीनों बाद भारत लौटीं Sonam Kapoor, पापा अनिल कपूर को देख एयरपोर्ट पर रो पड़ीं
AajTak
वीडियो में सोनम कपूर इमोशनल देखी जा सकती है. सोनम एयरपोर्ट टर्मिनल से निकलती हैं और फिर जैसे ही अनिल को देखती हैं वो प्यार से कहती हैं 'पापा'. इसके बाद सोनम पापा से मिलकर सिर नीचे कर अपनी नम आंखों को छिपाने की कोशिश करती नजर आईं. हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत खुद को संभाल भी लिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पापा एक्टर अनिल कपूर, बीटाउन की मोस्ट लव्ड फादर-डॉटर जोड़ी है. पिता-बेटी के उनकी गहरी बॉन्डिंग को सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है. मंगलवार को कई महीनों बाद सोनम कपूर वापस भारत आईं. उन्हें लेने अनिल कपूर एयरपोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान महीनों बाद जब दोनों बाप-बेटी मिले तो एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखें भर आईं. सोनम और अनिल का यह वीडियो चर्चा बटोर रहा है. वीडियो में सोनम कपूर इमोशनल देखी जा सकती है. सोनम एयरपोर्ट टर्मिनल से निकलती हैं और फिर जैसे ही अनिल को देखती हैं वो प्यार से कहती हैं 'पापा'. इसके बाद सोनम पापा से मिलकर सिर नीचे कर अपनी नम आंखों को छिपाने की कोशिश करती नजर आईं. हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत खुद को संभाल भी लिया.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












