
महिला ने निगल लिए कोकीन से भरे 100 कैप्सूल... ब्राजील से मुंबई पहुंची तो एयरपोर्ट पर पकड़ी गई
AajTak
मुंबई एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक महिला को गिरफ्तार किया, जो अपने पेट में 100 कोकीन से भरे कैप्सूल छुपाकर आ रही थी. इस महिला को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया. जांच के दौरान उसने कबूल किया कि उसने ड्रग्स से भरे कैप्सूल निगले हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1,096 ग्राम कोकीन बरामद हुई.
नारकोटिक्स ड्रग्स (Drug) की तस्करी को लेकर सख्त कार्रवाई कर रही डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक ब्राजीलियाई महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि महिला ने कोकीन वाले 100 कैप्सूल निगल लिए थे. वह भारत में ड्रग्स की स्मगलिंग करने की कोशिश कर रही थी. इन कैप्सूल में कुल 1,096 ग्राम कोकीन थी, जिसकी बाजार में कीमत 10.96 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, DRI अधिकारियों ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि साओ पाउलो (ब्राज़ील) से मुंबई आने वाली एक महिला यात्री ड्रग्स तस्करी में शामिल हो सकती है. इस सूचना के आधार पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने महिला को हिरासत में लिया. हालांकि, शुरुआती तलाशी में उसके पास से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ, लेकिन जब अधिकारियों ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कोकीन से भरे कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार कर ली.
यह भी पढ़ें: गुजरात: छापेमारी में पकड़े गए 3 करोड़ की कीमत के सिंथेटिक ड्रग्स, झोपड़ी में चल रहा था कारोबार
महिला की जान को खतरा देखते हुए उसे तुरंत एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में महिला के शरीर से सावधानी के साथ 100 कैप्सूल बाहर निकाल गए, जिनमें कुल 1.096 किलोग्राम कोकीन मिली है. यह एक बेहद खतरनाक तरीका है, क्योंकि कैप्सूल के फटने से व्यक्ति की जान जा सकती है.
DRI अधिकारियों ने बताया कि महिला को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा तो नहीं है और भारत में इस ड्रग्स को सप्लाई करने की योजना किसके इशारे पर बनाई गई थी.
जानकारों का कहना है कि ड्रग्स तस्करी के लिए 'बॉडी कैरियर' का तरीका बेहद खतरनाक लेकिन आम होता जा रहा है. इसमें तस्कर कैप्सूल में ड्रग्स भरकर निगल लेते हैं और बिना शक के सुरक्षा जांच पार करने की कोशिश करते हैं. इस मामले में जांच एजेंसियां अब महिला के नेटवर्क और ड्रग्स के सोर्स का पता लगाने की कोशिश करेंगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










