
महिला ने डिनर में खाई ऐसी चीज हो गया जानलेवा इन्फेक्शन, काटने पड़े शरीर के कई अंग
AajTak
इस जानलेवा इन्फेक्शन से कई महीनों तक लड़ने के बाद बीते गुरुवार को लॉरा का ऑपरेशन किया गया. उनकी जान बचाने के लिए शरीर से चार अंग अलग किए गए.
इस महिला ने एक ऐसी चीज खाई, जिसके चलते उसे अपने शरीर के चार अंग खोने पड़े हैं. उसकी उंगलियां और पैर काले पड़ गए थे. ये महिला अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली लॉरा बराजस हैं. उन्होंने बीते साल जुलाई महीने में अधपकी मछली खा ली थी. जिससे वो बैक्टीरियल इन्फेक्शन का शिकार हो गईं. इसे उन्होंने एक स्थानीय बाजार से खरीदा था. इस जानलेवा इन्फेक्शन से कई महीनों तक लड़ने के बाद बीते गुरुवार को लॉरा का ऑपरेशन किया गया. उनकी जान बचाने के लिए शरीर से चार अंग अलग किए गए.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 40 साल की लॉरा का एक छह साल का बेटा भी है. उनकी दोस्त का कहना है कि लॉरा डिनर के लिए स्थानीय बाजार से मछली खरीदकर लाईं. उन्होंने इसे खुद ही पकाकर खाया. इस घटना में उनकी जान जाते जाते बची है. लॉरा की दोस्त एना मेसिना ने कहा, 'ये हम सभी के लिए काफी मुश्किल था. बहुत ही भयानक. ये हममें से किसी के भी साथ हो सकता है. उसने लगभग अपनी जान खो ही दी थी. उसकी उंगलियां और पैर काले पड़ गए थे. होंठ का निचला हिस्सा भी काला हो गया था. इन्फेक्शन इतना ज्यादा फैल गया था कि किडनी फेल होने लगी थीं.' लॉरा के परिवार ने इलाज के लिए गो फंड मी पर पेज बनाया है और लोगों से डोनेशन देने को कहा है.
कैसे होता है ये इन्फेक्शन?
डॉक्टरों का मानना है कि इन्फेक्शन विब्रियो वल्निकस के कारण हो सकता है. ये वो बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जिसे लेकर हाल में ही सीडीसी (सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) ने चेतावनी दी थी. सीडीसी के अनुसार, हर साल करीब 150-200 लोग इस इन्फेक्शन का शिकार होते हैं और हर पांच में से एक मरीज की मौत हो जाती है. जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, उन्हें इस बैक्टीरिया से ज्यादा खतरा है.
लोग कैसे कर सकते हैं बचाव?
इन्फेक्शन डिजीज एक्सपर्ट डॉक्टर नताशा स्पोटिवुडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन्फेक्शन दो तरह से हो सकता है. किसी ऐसी चीज के खाने से जो पहले से इससे इन्फेक्टिड है. या फिर शरीर के किसी कट या टैटू के उस पानी के संपर्क में आने से, जिसमें इसके कीटाणू मौजूद होते हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












