
महिला ने कराया जेंडर चेंज, महेश बनकर शालिनी से रचाई शादी
AajTak
उत्तर प्रदेश की एक महिला जेंडर चेंज करवाकर अब पुरुष हो गई है. वह अब महेश बन चुकी है. उसने शालिनी नाम की लड़की से शादी कर ली है. यह जटिल सर्जरी दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी में की गई है. इसके लिए पुरुष शरीर के पार्ट को महिला की कलाई से तैयार किया गया.
यूपी की रहने वाली महिला गायत्री (बदला हुआ नाम) जेंडर चेंज करवाने के बाद अब महेश बन चुकी है. पूरी तरह से पुरुष बनने के बाद उसने शादी कर अपना परिवार बसा लिया है. जेंडर चेंज करवाने के लिए सर्जरी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में की गई.
बता दें कि उत्तर प्रदेश से 34 वर्षीय महिला गायत्री (बदला हुआ नाम) 2 महीने पहले इलाज के लिए पहुंची था. वह पूरी तरह से पुरुष होना चाहती थी. इसके बाद जांच की गई. इसमें पता चला कि रोगी महिला थी, लेकिन मानसिक रूप से वह पुरुष थी. ऐसी स्थिति को जेंडर डिस्फोरिया (Gender Dysphoria) कहा जाता है.
साल 2017 में गायत्री के सीने की सर्जरी की गई थी. इसके बाद 2019 में गर्भाशय, अंडाशय और अन्य सर्जरी की गई. वह 2016 से पुरुष हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी पर थी. वह जब सर गंगाराम अस्पताल पहुंची तो उसमें सभी लक्षण पुरुषों जैसे हो चुके थे. उसके चेहरे पर दाढ़ी के साथ पुरुषों वाली आवाज थी.
कलाई पर शुरू की गई सर्जरी की प्रक्रिया
सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. भीम सिंह नंदा के अनुसार, हमने टिश्यू ट्रांसफर की अत्याधुनिक माइक्रो-सर्जिकल तकनीक से पूर्ण जेंडर चेंज करने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया महिला के हाथ पर शुरू की गई.
सभी तकनीकों में से पुरुष का प्राइवेट पार्ट तैयार करने के लिए कलाई (फोरआर्म) को डोनर के रूप में चुना. यह चैलेंजिंग सर्जरी थी, जिसमें कलाई पर धमनियों और सभी महत्वपूर्ण नसों का ध्यान रखना था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










