
'महिलाओं की वजह से नीतीश का कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा'... ललन सिंह ने बताई वजह
AajTak
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जदयू की ताकत महिला प्रकोष्ठ है. उन्होंने कहा कि जदयू के सभी जिला कार्यालयों में महिला प्रकोष्ठ को जगह मिलेगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही न्याय के साथ विकास पर कार्य कर रहे हैं.
बिहार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जब से कार्यभार संभाला है, तब से पार्टी को पूरी तरह विस्तारित करने में जुट गए हैं. राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए जहां नार्थ में पार्टी का विस्तार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार में पार्टी प्रकोष्ठों को एक्टिव करने में जुटे हैं.
इसके लिए लगातार वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हैं. उसके साथ ही वो महिला कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ी ताकत मानकर चल रहे हैं. ललन सिंह महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को बेहतर तरीके से प्रयोग करने में जुटी हैं. इसका प्रमाण दिखा जदयू कार्यालय में आयोजित महिला प्रकोष्ठ की बैठक में.
जहां ललन सिंह ने प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से बातचीत की. इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मौजूद थे. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ को मजबूत व संगठन का विस्तार करें.
ललन सिंह ने कहा कि जदयू की ताकत महिला प्रकोष्ठ है. उन्होंने कहा कि जदयू के सभी जिला कार्यालयों में महिला प्रकोष्ठ को जगह मिलेगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही न्याय के साथ विकास पर कार्य कर रहे हैं, महिलाओं की आबादी 50% है, यदि उनको अधिकार नहीं मिलेगा तो विकास नहीं होगा.
ललन सिंह ने खासतौर पर महिला नेताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जो कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए किया उसके लिए आपको घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है. उन्होंने साफ कहा कि बिहार पहला राज्य बना, जहां महिलाओं को सरकारी सेवा में 35% आरक्षण मिला है, आज 10 लाख से अधिक जीविका समूह बिहार में है.
ललन सिंह ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के विस्तार होगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मजबूत होंगे, कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा. ललन सिंह के कहा कि घर बैठें न करे संगठन का विस्तार, जिला व प्रखंड में जा कर दौरा कर करें विस्तार, कार्यकर्ताओं को पार्टी सम्मानित करेगी और इस पर तेजी से कार्य चल रहा है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



