
'महिलाएं अब अपनी शर्तों पर जीत रही हैं' Harper's Bazaar Women of the Year Awards में बोलीं इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन
AajTak
इंडिया टुडे ग्रुप की एग्जिक्यूटिव एडिटर इन चीफ और वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने हार्पर बाजार वीमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में कहा कि महिलाएं अब अपनी शर्तों पर सफलता हासिल कर रही हैं. इस समारोह में 18 दिग्गज महिलाओं को सम्मानित किया गया.
इंडिया टुडे ग्रुप की एग्जिक्यूटिव एडिटर इन चीफ और वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने Harper's Bazaar Women of the Year Awards 2024 में कहा कि महिलाएं अब अपनी शर्तों पर सफलता हासिल कर रही हैं. अवॉर्ड समारोह का आयोजन महिलाओं की ताकत और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए किया गया था.
कली पुरी ने अपने संबोधन में कहा, 'हमेशा से महिलाओं को पुरुषों की दुनिया में जीतने के लिए उनके जैसा बनने की जरूरत समझी जाती थी, लेकिन अब हम देख रहे हैं कि चीजें बदल रही हैं. महिलाएं अब अपनी शर्तों पर आगे बढ़ रही हैं. यह बदलाव धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से हो रहा है.'
यह भी पढ़ें: Harper's Bazaar Awards: गौरी खान को मिला 'Best Interior Designer' का खिताब
कली पुरी ने अपने भाषण की शुरुआत मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट के जिक्र से की. उन्होंने कहा, 'मुझे टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में इस साल वेम्बली में जाने का मौका मिला और वहां मैंने जो देखा वह महिला शक्ति का असली प्रदर्शन था. 90 हजार महिलाएं, जो एक दूसरे से अंजान थीं, गा रही थीं, एक-दूसरे के साथ दोस्ती के ब्रेसलेट्स बांट रही थीं. यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं था, बल्कि एक मूवमेंट था.' उन्होंने स्विफ्ट को महिलाओं की ताकत और उनकी सफलता के सफर का प्रतीक बताते हुए कहा कि वह इस बात की मिसाल हैं कि किस तरह एक महिला अपनी भावनाओं को अपनाते हुए भी सफल हो सकती है.
यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे को मिला Harper's Bazaar Spotlight Actor of the year अवॉर्ड
कली पुरी ने समाज में महिलाओं की सफलता को लेकर हो रहे बदलावों की तरफ इशारा किया. उन्होंने कहा, 'हमने हमेशा एक ऐसा समाज बनाया है जो पुरुषों की सफलता को तो बढ़ावा देता है, लेकिन महिलाओं के लिए वैसा माहौल नहीं बनाया गया. हालांकि, अब चीजें बदल रही हैं. अब बिजनेस स्कूलों में इमोशनल क्वोशन्ट (EQ) की ट्रेनिंग दी जा रही है, पुरुष पितृत्व के लिए अवकाश मांग रहे हैं.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



