
महाराष्ट्र: 8वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, स्कूल में तीसरी मंजिल से कूदी
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने सुसाइड कर लिया. बताया जाता है कि छात्रा स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गई. जिससे उसकी मौत हो गई. छात्रा के सुसाइड पर परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है.
महाराष्ट्र के जालना में एक नामी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृत छात्रा का नाम आरोही दीपक बिडलान है. बताया जाता है कि सुबह लगभग 7:30 बजे यह घटना घटी, जिसके बाद पूरे परिसर में खलबली मच गई.
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक आरोही रोज की तरह सुबह स्कूल पहुंची थी. लेकिन कुछ ही देर में स्कूल प्रशासन ने उसके पिता दीपक बिडलान को फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और घायल अवस्था में आरोही को पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे जिल्हा सामान्य अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 22 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड, बिल्डिंग के 16वें फ्लोर से कूदी
घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की. शुरुआती जानकारी के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के असली कारणों की सखोल जांच जारी है.
इसी दरम्यान, मृत छात्रा के पिता दीपक बिडलान ने गंभीर आरोप लगाया है कि शिक्षकों के निरंतर मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी ने यह चरम कदम उठाया. उनका कहना है कि बेटी कई दिनों से परेशान थी, लेकिन उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










