
महाराष्ट्र: शिवेसना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे CM एकनाथ शिंदे
AajTak
एकनाथ शिंदे की पार्टी ने माहिम सीट से सदानंद शंकर सरवणकर को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मैदान में हैं. लिस्ट में उन सभी विधायकों ने नाम भी शामिल हैं, जो बगावत के समय शिंदे के साथ उद्धव ठाकरे गुट को छोड़कर आए थे. साथ ही सरकार में शिंदे गुट के मंत्रियों के नाम भी इस लिस्ट में हैं.
महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. एकनाथ शिंदे कोपरी पाचपाखाडी सीट से चुनाव लड़ेंगे. दरअसल, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महायुति में सीट शेयरिंग पर बात लगभग तय हो गई है. इसके मद्देनजर सभी पार्टियां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने लगी हैं. सूत्रों के मुताबिक महायुति में बीजेपी 152 से 155 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 70 से 80 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 52 से 54 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना है.
एकनाथ शिंदे की पार्टी ने माहिम सीट से सदानंद शंकर सरवणकर को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मैदान में हैं. लिस्ट में उन सभी विधायकों ने नाम भी शामिल हैं, जो बगावत के समय शिंदे के साथ उद्धव ठाकरे गुट को छोड़कर आए थे. साथ ही सरकार में शिंदे गुट के मंत्रियों के नाम भी इस लिस्ट में हैं. पार्टी ने नए चेहरों में राजनीतिक परिवारों के दिग्गजों और कुछ निर्दलीयों को शामिल किया है.
इस लिस्ट में परिवार की झलक भी देखने को मिली है. साथ ही कई निर्दलीय उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है. इनमें रामटेक सीट से आशीष जयसवाल, भंडारा से नरेंद्र भोंडेकर, वैजापुर से रमेश बोरनारे और उमरगा से ज्ञानराज चौगुले को टिकट दिया गया है.
-चिमनराव पाटिल के पुत्र अमोल पाटिल को टिकट दिया गया है. - पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल के बेटे अभिजीत अडसुल को टिकट मिला है. -पैठन सीट से सांसद संदीपन भूमरे के पुत्र विकास भुमरे को टिकट. -जोगेश्वरी (पूर्व) सीट से सांसद रवींद्र वायकर की पत्नी मनीषा वायकर को टिकट. -राजापुर सीट से मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत को टिकट. -खानापुर सीट से दिवंगत विधायक अनिल बाबर के पुत्र सुहास बाबर को टिकट दिया गया है.
यहां देखें लिस्ट-
बीजेपी राज्य में सबसे बड़ा दल

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










