
महाराष्ट्र में 'बड़ा भाई' बनेगी कांग्रेस, शरद गुट को उद्धव से भी कम सीटें... MVA में सीट शेयरिंग पर बनी बात!
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी का गठबंधन) के बाद अब महा विकास अघाड़ी में शामिल दलों के बीच भी सीट बंटवारे पर आम सहमति बन गई है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी का गठबंधन) के बाद अब महा विकास अघाड़ी में शामिल दलों के बीच भी सीट बंटवारे पर आम सहमति बन गई है. सूत्रों ने आजतक को बताया कि कांग्रेस 105-110, शिवसेना यूबीटी 90-95 और शरद पवार की एनसीपी 75-80 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं. जहां तक महायुति की बात है, तो बीजेपी 152 से 155 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 70 से 80 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 52 से 54 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की संभावना है.
महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी ने मिलकर महा विकास अघाड़ी का गठन किया था. इस बार के महाराष्ट्र चुनाव में मुकाबला पार्टियों के बजाय दो गठबंधनों के बीच देखने को मिलेगा. सत्तारूढ़ महायुति और महा विकास अघाड़ी आमने-सामने होंगे. बता दें कि महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं. एमवीए महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी, जिसमें उसे महायुति पर बढ़त हासिल हुई थी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में सीट शेयरिंग फाइनल! 156 सीटों पर लड़ेगी BJP, जानें शिवसेना और NCP कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से एमवीए को 30 पर जीत मिली थी, जबकि महायुति सिर्फ 17 सीटें जीत सकी थी. एमवीए में शामिल दलों में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उनमें से 13 पर जीत हासिल की थी. शिवसेना (यूबीटी) ने जिन 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 9 पर उसे जीत मिली थी, जबिक शरद पवार की एनसीपी ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 8 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. और एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने बाद में कांग्रेस को समर्थन दिया, जिससे एमवीए के सीटों की संख्या 31 हो गई.
वहीं महायुति में शामिल दलों में बीजेपी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 9 पर उसे जीत मिली थी. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 7 पर जीत मिली थी. अजित पवार की एनसीपी ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 1 सीट जीत सकी थी. वहीं राष्ट्रीय समाज पक्ष ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा था जिस पर उसे हार का सामना करना पड़ा था. महायुति ने लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए विधानसभा चुनाव के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई और सहयोगी दलों ने एमवीए से पहले सीट बंटवारे पर मुहर लगा दी. भाजपा ने तो 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनावः अजित पवार को झटका देने की तैयारी में नरेंद्र राणे, समीर भुजबल भी बढ़ा सकते हैं मुश्किलें!

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










