
महाराष्ट्र: बाइक चोरी करके OLX पर बेचता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. यह चोर बाइक चोरी करके उसे OLX पर बेच देता था. आरोपी ने सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने चंद्रपुर, बल्लारपुर और नागपुर से बाइक चोरी की थी. इसके बाद उन्हें OLX पर बेच दिया था.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाइक को चोरी कर उन्हें OLX पर बेचने का अनोखा मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 22 साल के आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की गई हैं. इन बाइक्स को अलग-अलग शहरों से चुराया गया था.
यह मामला इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि अभी तक चोरी की बाइक को या तो काट दिया जाता था, या फिर नंबर बदलकर उन्हें ऑफलाइन तरीके से बेच दिया जाता था. मगर, अभी तक चोरी की गाड़ियों को ऑनलाइन बेचे जाने की जानकारी सामने नहीं आई थी.
पॉलिसी रिनीवल के मैसेज से पुलिस को मिला सुराग
पुलिस को बाइक चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश में लगाईं थीं. इसी बीच चोरी हुई एक बाइक के मालिक के पास पॉलिसी रिनिवल का मैसेज आया. उसने यह जानकारी पुलिस को दी.
इसके आधार पर पुलिस ने पॉलिसी करने वाली बीमा कंपनी से संपर्क किया. पता चला कि चोरी की गाड़ी नागपुर में चल रही है. इसके बाद पुलिस ने बाइक खरीदने वाले से संपर्क किया. उसने बताया कि बाइक को OLX से खरीदा था. इसके बाद पुलिस ने OLX पर गाड़ी बेचने वाले से संपर्क किया और जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की अपील, बिना जांच पड़ताल के कोई सामान न खरीदें

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










