
महाराष्ट्र: नांदेड़ मौत मामले पर सीएम शिंदे का बयान- विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
AajTak
नांदेड़ में शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में बीते 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में 15 बच्चे और 16 वयस्क लोग शामिल हैं. महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों में हाफकीन्स कंपनी के द्वारा दवा की सप्लाई की जाती है. यह सप्लाई कुछ दिनों से बंद है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में दो दिन के भीतर 31 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें 15 बच्चे भी शामिल हैं. नांदेड़ मौत मामले पर सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि हम विस्तृत जांच करेंगे और फिर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे.
एकनाथ शिंदे ने कहा कि संबंधित मंत्री और अधिकारी सरकारी अस्पताल का दौरा करने के लिए नांदेड़ जा रहे हैं. हमने स्थिति का जायजा लिया, दवा की कोई कमी नहीं है. वहां करीब 127 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं. हम पहले ही 12 करोड़ की दवा खरीदने की अनुमति दे चुके हैं. दवा का पर्याप्त भंडार था. स्टाफ और डॉक्टर भी अच्छी संख्या में उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि हम घटना की जांच कराएंगे. और रिपोर्ट के बाद हम कार्रवाई करेंगे. सरकार ने इसे काफी गंभीरता से लिया है. आरोप है कि अस्पताल में दवाई की कमी इन मौतों की वजह है. वही अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज यहां आखिरी वक्त में आते हैं, इसलिए ये मौत हुई हैं. सीएम ने कहा कि मैं हर चीज पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. लेकिन कुछ वृद्ध लोगों को प्रवेश दिया गया. एक तो आकस्मिक मामला था और कुछ नवजात शिशु समय से पहले पैदा हुए थे. यह जांच रिपोर्ट में आएगा. लेकिन हमने इसे गंभीरता से लिया है और मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम विस्तृत जांच करेंगे और फिर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे.
बता दें कि नांदेड़ में शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में बीते 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में 15 बच्चे और 16 वयस्क लोग शामिल हैं. महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों में हाफकीन्स कंपनी के द्वारा दवा की सप्लाई की जाती है. यह सप्लाई कुछ दिनों से बंद है. अब अस्पताल में 31 लोगों की मौत के बाद सरकार ने जांच कमेटी का गठन किया है. ये कमेटी मौत के कारणों की जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.
कांग्रेस ने कहा, जांच हो इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा, खबर मिलते ही मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा. अब तक इतने लोगों की मृत्य हो चुकी है. इस घटना को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए. अस्पताल में दवाई उपलब्ध नहीं है और कई मरीज गंभीर है. हम सरकार से मरीजों को पूरी सुविधा दिए जाने की मांग करते हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




