
महाराष्ट्र चुनावः महायुति और एमवीए के बाद अब परिवर्तन महाशक्ति... किसके लिए टेंशन?
AajTak
राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकारी और बच्चू कुडु की प्रहार जनशक्ति पार्टी ने संभाजी छत्रपति राजे की अगुवाई में परिवर्तन महाशक्ति नाम से गठबंधन का ऐलान किया है. यह नया गठबंधन एमवीए या महायुति, किसके लिए टेंशन है?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधनों का गणित सेट होने लगा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाली महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में सीट शेयरिंग पर बातचीत अंतिम दौर में है. बीजेपी ने 99 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है. वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे का पेच अब तक नहीं सुलझ सका है. दोनों गठबंधनों में जारी कवायद के बीच अब सूबे के चुनावी रण में एक तीसरे गठबंधन की एंट्री हो गई है.
बीजेपी से राज्यसभा सांसद रहे संभाजी राजे छत्रपति की अगुवाई में हुए इस नए गठबंधन में राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकारी पक्ष, बच्चू कुडू की अगुवाई वाली प्रहार जनशक्ति पार्टी भी शामिल है. छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल और वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रकाश आंबेडकर को भी इस तीसरे गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि दो-दो शिवसेना, दो-दो एनसीपी हैं. इन दोनों पार्टियों के एक-एक गुट सत्ता में हैं और एक-एक गुट विपक्ष में हैं. इससे लोग भ्रमित हैं. महाराष्ट्र की जनता परिवर्ततन के लिए बेचैन है.
यह भी पढ़ें: 99 में 80 सिटिंग MLAs पर जताया भरोसा, बागियों से बनाई दूरी... महाराष्ट्र में बीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बातें
महाराष्ट्र के चुनावी रण में तीसरे गठबंधन की एंट्री के बाद अब बात इसे लेकर भी होने लगी है कि इससे किसे नफा होगा और किसे नुकसान? संभाजी राजे छत्रपति ने परिवर्तन महाशक्ति के गठन का ऐलान करते हुए यह भी कहा कि चुनाव में किसी की हार सुनिश्चित करने की बजाय हमें अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करना चाहिए जिससे विधानसभा में लोगों की चिंताएं उठाई जा सकें. संभाजी जीत के लिए प्रयास करने की बात कह रहे हैं लेकिन तीन कोण बनेंगे तो जाहिर है किसी को इसका लाभ होगा और किसी को नुकसान.
तीसरे कोण से किसे होगा फायदा
परिवर्तन महाशक्ति के गठन ने महायुति और एमवीए, दोनों ही गठबंधनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस गठबंधन को अगर मनोज जरांगे पाटिल भी समर्थन दे देते हैं, प्रकाश आंबेडकर की पार्टी शामिल हो जाती है तो यह विपक्षी एमवीए के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. हालिया लोकसभा चुनाव नतीजे देखें तो मराठवाड़ा रीजन की 46 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर एमवीए की पार्टियों के उम्मीदवार आगे रहे थे. वहीं, किसान नेता राजू शेट्टी का प्रभाव पश्चिम महाराष्ट्र में अधिक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



