
महाराष्ट्र: गला घोंटकर महिला की हत्या, सड़क किनारे मिला शव, हड़कंप
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात लोगों ने एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया. महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात लोगों ने एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
अधिकारी ने बताया कि महिला की उम्र 35 से 40 के बीच थी और शुक्रवार को भिवंडी के ठाकुरगांव इलाके में उसका शव मिला. हालांकि, मृतक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है. महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों की मदद ली जा रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी की भी तलाश की जा रही है. इसके अलावा बीते कुछ वर्षों या महीने में गुमशुदा हुई महिलाओं को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत को भी खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ठाणे में कोलकाता मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, दो महीने से था फरार
प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है. मामले में कोनगांव पुलिस थाने में हत्या की FIR दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़िता की पहचान के प्रयास जारी हैं.
इधर, कोनगांव थाने के एक पुलिस ने बताया कि एक महिला की शव सड़क किनारे पाया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है. महिला कौन है? हत्या को किसने अंजाम दिया? इसको लेकर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








