
महाराष्ट्र के 300 निवेशकों को लगाया 26 करोड़ रुपए का चूना, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी के तीन लोग गिरफ्तार
AajTak
नवी मुंबई पुलिस ने एक इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों के 300 से अधिक निवेशकों के साथ 26 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है.
नवी मुंबई में एक इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी के दो निदेशकों और मैनेजमेंट के एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से निवेशकों के साथ 26 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर आईपीसी और प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (प्रतिबंध) अधिनियम, 1978 सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है.
300 से अधिक लोगों को लगाया चूना
एपीएमसी पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर नीलेश कुमार महादिक ने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार को इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी के निदेशकों नितिन पार्टे और दीपक सुर्वे और मैनेजमेंट का हिस्सा सचिन भिसे को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है.
उन्होंने बताया कि वे कथित तौर पर मार्च 2022 से निवेशकों से साथ धोखाधड़ी कर रहे थे. अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से 300 से अधिक लोगों को अपने बिजनेस में निवेश करने का लालच दिया था. उन्होंने निवेशकों से कहा कि वे सीधे किसानों से मसाले और मेवे खरीदने और उन्हें निर्यात करने का व्यवसाय करते हैं.
11 महीने में पैसे वापस करने का किया वादा

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










