
महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत से हड़कंप, मरने वालों में 12 नवजात
AajTak
नांदेड़ में शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 12 नवजात शिशु भी शामिल हैं. इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया और मामले की जांच की मांग कर रहें हैं. जानिए इस मामले में सरकारी अस्पताल के अधीक्षक का क्या कहना है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 12 नवजात भी शामिल हैं. इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. मामला शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल का है.
जानकारी के मुताबिक, हाफकिन प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं परीक्षण संस्थान ने दवाओं की खरीद बंद कर दी है. इस कारण राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी हो गई है. समय पर दवाओं की आपूर्ति नहीं होने के कारण मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ रही है.
मरीजों को आखिरी समय पर लाया गया- अधीक्षक
ऐसे में ही शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हो गई है. मामले में सरकारी अस्पताल के अधीक्षक एस. आर. वाकोडे का दावा है कि इन मृतकों में अतिरिक्त मरीज भी शामिल हैं. मरीजों को आखिरी समय पर अस्पताल में लाया गया था.
'दवाओं की कमी है, मरीजों का इलाज किया जा रहा'
उन्होंने कहा कि दवाओं की भी कमी है. इसको देखते हुए आस-पास उपलब्ध दवा लिखकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर शंकरराव शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय और रुग्णालय (अस्पताल) में 70 से 80 किलोमीटर एरिया के मरीज भर्ती किए जाते हैं. रविवार को 24 घंटे में 12 बच्चों की मौत हुई है. तबादले होने की वजह से थोड़ी परेशानी हुई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












