
महाराष्ट्र की अकोला सीट से चुनाव लड़ेंगे बाबा साहेब के पोते प्रकाश अंबेडकर, ओवैसी ने दिया समर्थन
AajTak
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवैसी ने महाराष्ट्र की अकोला सीट से चुनाव लड़ रहे VBA प्रमुख प्रकाश अंबेडकर का समर्थन किया है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो बाबा साहेब के पोते को चुनाव जिताने में मदद करें. इससे पहले वो अमरावती सीट से चुनाव लड़ रहे आनंदराज अंबेडकर का भी समर्थन कर चुके हैं.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) नेता प्रकाश अंबेडकर को अपना समर्थन दिया है. प्रकाश अंबेडकर, डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते हैं और महाराष्ट्र की अकोला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले ओवैसी ने अमरावती से चुनाव लड़ रहे आनंदराज अंबेडकर को भी अपना समर्थन दिया था.
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वीबीए ने 2019 के लोकसभा चुनावों में गठबंधन किया था. हालांकि उस साल के आखिर में हुए महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन टूट गया था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रकाश अंबेडकर का समर्थन करते हुए मंगलवार को ओवैसी ने कहा कि हमारा मानना है कि दलितों का नेतृत्व सामने आना चाहिए. मैं अकोला से AIMIM टीम से प्रकाश अंबेडकर को वोट देने की अपील करता हूं. ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम पुणे से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यहां से अनीस सुंडके को अपना उम्मीदवार बनाया है.
Lok Sabha Chunav 2024: अंबेडकर के पोते को ओवैसी का समर्थन, अमरावती सीट पर नवनीत राणा से है टक्कर
मनोज जारांगे पर क्या बोले ओवैसी?
हैदराबाद सांसद ने मराठा आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे मनोज जारांगे से संपर्क साधने की कोशिश भी की थी. उन्होंने कहा, "पतले शरीर वाले एक व्यक्ति ने राज्य सरकार को हिला दिया है. मुझे उम्मीद थी कि जारांगे एक राजनीतिक पार्टी बनाएंगे क्योंकि राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद चुनाव जीतकर ही न्याय होगा."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










