
महाराष्ट्र: उद्धव गुट को बड़ा झटका, संजय राउत के कट्टर समर्थक रहे भाऊसाहेब शिंदे गुट में शामिल
AajTak
उद्धव गुट को एक बार फिर झटका लगा है. संजय राउत के समर्थक रहे भाऊसाहेब चौधरी ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया है. उद्धव गुट में रहते हुए भाऊसाहेब शिवसेना शाखा प्रमुख, विभाग प्रमुख, शहर प्रमुख, परिवहन अध्यक्ष जैसे दायित्व संभाल चुके हैं. इसके बाद उन्हें नासिक जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दे दी गई थी.
महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है. कभी शिवसेना सांसद संजय राऊत के कट्टर समर्थक रहे नासिक जिले के संपर्क प्रमुख भाऊसाहेब चौधरी ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया है. शुक्रवार को शिंदे गुट में शामिल होने के बाद ठाणे के डोंबिवली में उनका जोरदार स्वागत किया गया. शिंदे गुट की सदस्यता लेने के बाद भाऊसाहेब ने कहा कि उन्होंने कभी किसी पद के लिए काम नहीं किया.
शिवरेना का शिंदे गुट ज्वाइन करने के बाद भाऊसाहेब ने कहा कि वे शिवसेना पार्टी प्रमुख बालासाहेब और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. बता दें कि शिवसेना के उद्धव गुट ने भाऊसाहेब पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पहले ही पार्टी से बाहर निकाल दिया था.
शिंदे गुट में शामिल होने के बाद भाऊसाहेब शुक्रवार शाम डोंबिवली में पार्टी के कार्यालय पहुंचे, जहां उनका फूलों की वर्षा और बेंजो की आवाज के साथ स्वागत किया गया. उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि वह पार्टी से मिलने वाली जिम्मेदारी को संभालेंगे.
इस दौरान उनसे इस अवसर पर मौजूद महेश पाटिल के साथ विरोध प्रदर्शन में लगे आरोप-प्रत्यारोप पर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि महेश पाटिल उनके मित्र हैं. दोनों को उस समय अपनी-अपनी पार्टी के लिए जो सही लगा, उन्होंने किया लेकिन अब दोनों एक ही पार्टी में हैं और पार्टी के लिए जो सही होगा और मुख्यमंत्री जो आदेश देंगे वह करेंगे.
बता दें कि उद्धव गुट में रहते हुए भाऊसाहेब शिवसेना शाखा प्रमुख, विभाग प्रमुख, शहर प्रमुख, परिवहन अध्यक्ष जैसे दायित्व संभाल चुके हैं. इसके बाद उन्हें नासिक जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दे दी गई थी. तब से ही उनका झुकाव नासिक की तरफ ज्यादा हो गया था. कुछ साल पहले भाऊसाहेब चौधरी ने बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे का विरोध किया था, तब वह शिवसेना उद्धव गुट के शहर प्रमुख थे. लेकिन उस समय के राजनीतिक कट्टर विरोधी अब मित्र बन गए हैं.
भाऊसाबेह की सदस्यता के मौके पर मौजूद महेश पाटिल ने भाऊसाहेब का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वे आज भी शिवसेना के लिए काम कर रहे हैं और शिवसेना पार्टी प्रमुख बालासाहेब और मुख्यमंत्री एकनाथ के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने खुद को जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस सरकार में कई वर्षों से रुके हुए कार्यों को तेजी से किया जा रहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










