
महाराष्ट्र: आवासीय विद्यालय के शिक्षक ने की खुदकुशी, साथ काम करने वाले 6 लोगों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आवासीय विद्यालय के शिक्षक ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले शिक्षक ने एक नोट भी जारी किया था. जिसमें उसने साथ काम करने वाले 6 लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आवासीय विद्यालय के शिक्षक ने आत्महत्या कर ली. शिक्षक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने छह लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.अधिकारी ने बताया कि शिक्षक ने शनिवार को मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक बैंक के पास अपने घर में छत से लटक कर खुदकुशी कर ली.
यह भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर प्रेमिका से बात करते हुए युवक ने की खुदकुशी, गर्लफ्रेंड पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान धनंजय नागरगोजे के रूप में हुई है. नागरगोजे पिछले 18 वर्षों से बीड के केलगांव इलाके में एक गैर-सहायता प्राप्त आश्रम (आवासीय) स्कूल में काम करता था. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किए गए नोट में नागरगोजे ने कहा कि वह स्कूल से जुड़े छह लोगों द्वारा उत्पीड़न के कारण यह कदम उठा रहा है.
यह भी पढ़ें: एक साल पहले शादी, लड़ाई और खुदकुशी... आगरा के मानव शर्मा केस में अबतक के खुलासे
बीड में शिवाजीनगर पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है. अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन अगर शिक्षक की मौत के संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










