
महाराष्ट्र: अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर हुआ, राज्य कैबिनेट ने दी मंजूरी
AajTak
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम पुण्यश्लोक अहिल्या देवी जिला करने की मांग को शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई. केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद अहमदनगर जिले को अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा.
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम पुण्यश्लोक अहिल्या देवी जिला करने की मांग को शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई. केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद अहमदनगर जिले को अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा. राजस्व मंत्री और पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने नाम परिवर्तन के इस निर्णय का स्वागत किया और खुशी जताई. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष पुण्यश्लोक अहिल्या देवी की 300वीं जयंती है और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय एक ऐतिहासिक घटना है.
लंबे समय से चल रही थी मांग पिछले कई वर्षों से लगातार मांग की जा रही थी कि जिले का नाम पुण्यश्लोक अहिल्या देवी के नाम पर रखा जाना चाहिए. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चोंडी में अहिल्या देवी की जयंती कार्यक्रम में घोषणा की थी कि अहमदनगर जिले का नाम अहिल्या देवी के नाम पर रखा जाएगा. उसके बाद पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ इस मामले पर चर्चा की.
अमित शाह को भी प्रस्ताव की मंजूरी के लिए भेजा गया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी देने का अनुरोध किया गया. इससे पहले रेल मंत्रालय ने राज्य और जिला प्रशासन को सूचित किया था कि अहिल्यानगर नाम पर कोई आपत्ति नहीं है. केंद्र सरकार द्वारा अहिल्यानगर का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस ऐतिहासिक फैसले पर मुहर लगाई गई.
राजस्व और पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इस फैसले पर खुशी जताई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नाम बदलने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने यह भी कहा कि महायुति सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



