
महाराष्ट्रः क्राइम रिपोर्टर से शिवसेना का अहम चेहरा बनने तक, ऐसा रहा है संजय राउत का सफर
AajTak
Sanjay Raut profile: 61 वर्षीय संजय राउत न सिर्फ अपनी पार्टी शिवसेना में बल्कि महाराष्ट्र की सियासत में भी अहम शख्सियत माने जाते हैं. शिवसेना के प्रवक्ता राउत हमेशा पार्टी के मुखपत्र समाना में अपने उग्र संपादकीय लेखों के लिए सुर्खियों में रहे हैं.
विशेष पीएमएलए कोर्ट ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है. राउत को एक हजार करोड़ से अधिक के पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है.
61 वर्षीय राउत न सिर्फ अपनी पार्टी शिवसेना में बल्कि महाराष्ट्र की सियासत में भी अहम शख्सियत माने जाते हैं. शिवसेना के प्रवक्ता राउत हमेशा पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने उग्र संपादकीय लेखों के लिए सुर्खियों में रहे हैं.
उनके शायरीभरे ट्वीट्स और हर सुबह मीडियाकर्मियों के सामने उनके एनिमेटेड साउंड बाइट्स भी अलग अंदाज में नजर आते हैं. मीडिया में उनकी दिलचस्प मौजूदगी की तरह ही एक क्राइम रिपोर्टर से राजनीति में एक अहम शख्सियत बनने तक का उनका सफर भी उतना ही दिलचस्प रहा है.
क्राइम रिपोर्टर के रूप में पहचान संजय राउत मुंबई उपनगर के भांडुप गांव के निवासी हैं. राउत ने एक क्राइम रिपोर्टर के रूप में अपना करियर 'लोकपरभा' नामक साप्ताहिक के साथ शुरू किया था. ये वो दिन थे जब मायानगरी में गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की गतिविधियां चरम पर थीं. दाऊद तब तक देश छोड़कर भागा नहीं था. कुछ साल पहले पुणे में एक समारोह के दौरान राउत ने दावा किया था कि एक क्राइम रिपोर्टर के तौर पर वह दाऊद से कई बार न्यूज स्टोरी के स्रोत के तौर पर मिले थे.
शिवसेना के मुखपत्र सामना में एंट्री राउत के काम ने शिवसेना संस्थापक स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. वो 80 का दशक था, जब राउत ने शुरुआती दिनों में बालासाहेब द्वारा स्थापित कार्टून पत्रिका मार्मिक के लिए काम करना शुरू किया था. पार्टी का मुखपत्र सामना शुरू करने के कुछ वर्षों के भीतर, ठाकरे ने संपादकीय जिम्मेदारी संभालने के लिए राउत को चुना था. अखबार के लिए दैनिक संपादकीय लिखने वाले राउत वरिष्ठ ठाकरे के करीबी हो गए. राउत ने बालासाहेब के अंदाज को बड़ी चतुराई से अपनाया था. बालासाहेब द्वारा अपनी विशाल रैलियों में इस्तेमाल की जाने वाली तीक्ष्ण और मजाकिया भाषा, बिल्कुल प्रिंट में परिलक्षित होती है, जिससे पाठक हैरान होते थे कि वे वास्तव में खुद शिव सेना प्रमुख द्वारा लिखे गए थे. जब शिवसेना सत्ता में थी और मनोहर जोशी मुख्यमंत्री थे, तब राउत के संपादकीय ने सीएम को भी नहीं बख्शा था. राज ठाकरे के साथ निकटता राउत के केवल बालासाहेब के ही करीबी नहीं थे, बल्कि वह राज ठाकरे के भी करीबी थे, जो उस समय पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी सेना के प्रमुख थे. दरअसल, जब राज और उद्धव के बीच चीजें मुश्किल हो गईं तो राउत ने दोनों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी. नाराज राज समर्थकों ने उस समय राज के शिवाजी पार्क निवास के बाहर राउत की कार में तोड़फोड़ की थी. लेकिन राज से निकटता के बावजूद राउत ने उद्धव के साथ रहना पसंद किया. उनके विश्वास के साथ-साथ उन्होंने उप नेता का पद भी जीता.
संसद में एंट्री शिवसेना सुप्रीमो को संसद में सबसे अधिक पत्रकारों को भेजने के लिए जाना जाता है. जिनमें विद्याधर गोखले, संजय निरुपम से लेकर प्रीतीश नंदी और भरतकुमार राउत तक के नाम शामिल हैं. राउत को 2004 में राज्यसभा सीट से भी नवाजा गया था. नारायण राणे के बाहर निकलने और राज ठाकरे के विद्रोह के बाद उनके संपादकीय ने उन्हें 2010 में प्रतिष्ठित शिवसेना नेता का पद दिलाया था. यह वो समय था, जब उद्धव अपने कठिन समय के पहले चरण का सामना कर रहे थे. बालासाहेब बूढ़े हो रहे थे और मनसे ने शिवसेना के वोट बैंक में भारी सेंध लगा दी थी. शिवसेना प्रमुख को कांग्रेस (यूपीए) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए राजी करने में राउत की सक्रिय भूमिका थी. जिसने राष्ट्रीय टेलीविजन पर उन्हें एक जाना पहचाना चेहरा बना दिया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



