
महागठबंधन बनाकर भाजपा को नहीं हराया जा सकता, वर्ष 2015 के बाद के प्रयोग असफल रहे: प्रशांत किशोर
AajTak
प्रशांत किशोर ने कहा कि सिर्फ महागठबंधन बनाकर भाजपा को नहीं हराया जा सकता, देश में 2015 के बाद जहां भी महागठबंधन के प्रयोग हुए वो असफल रहे. प्रशांत किशोर ने कहा कि उसके बाद किसी भी राज्य में महागठबंधन भाजपा को हरा नहीं पाया है. क्योंकि आप भाजपा को दलों का साथ जोड़कर नहीं हरा सकते हैं.
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान में एक आमसभा को संबोधित किया. प्रशांत किशोर ने इस दौरान कहा कि सिर्फ महागठबंधन बनाकर भाजपा को नहीं हराया जा सकता, देश में 2015 के बाद जहां भी महागठबंधन के प्रयोग हुए वो असफल रहे. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमें सबसे पहले ये समझना होगा की जन सुराज कोई दल नहीं हैं और ना ही हम कोई वोट मांगने आए हैं. आप जिसको वोट देते हैं उसको ही वोट दीजिए, क्योंकि आप ये समझ ही नहीं पा रहें हैं कि आपकी लड़ाई किस से है.
"आपकी लड़ाई कॉफी से है लेकिन आप झाग से लड़ रहे हैं" उन्होंने कहा "आपकी लड़ाई कॉफी से है लेकिन आप झाग से लड़ रहे हैं". ऐसा कभी नहीं हो सकता है कि सारे दल एक साथ आ जाए तो भाजपा हार जाएगी, लेकिन ऐसा एक बार हुआ है वो भी 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में उस महागठबंधन ने मिलकर भाजपा को हरा दिया था तब उस महागठबंधन की नींव हमने रखी थी.
आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि उसके बाद किसी भी राज्य में महागठबंधन भाजपा को हरा नहीं पाया है. क्योंकि आप भाजपा को दलों का साथ जोड़कर नहीं हरा सकते हैं. भाजपा को हराने के लिए विचारधारा की जरूरत है जिसके लिए कोई भी दल भाजपा की तरह काम नहीं कर रहा है.
सिवान से पदयात्रा के 135वें दिन की शुरुआत प्रशांत किशोर ने सोमवार को पदयात्रा के 135वें दिन की शुरुआत सीवान के सानी बसंतपुर गांव में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से की. इसके बाद प्रशांत किशोर पदयात्रा के लिए निकले. कई इलाकों से होते हुए पदयात्रा उखाई क्रिकेट ग्राउंड स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में पहुंची. इस दौरान पीके ने लोगों को संबोधित किया, जिसमें राज्य के सत्ता पक्ष, विपक्ष और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने लोगों को उनकी गलतियां सुधारने की नसीहत दी.
सीवान के गोरेयाकोठी में प्रशांत किशोर ने कहा कि आज सबसे ज्यादा अशिक्षा, बेरोजगारी बिहार में है. बहुत सारे लोगों ने बहुत तरीके से प्रयास किए. पहले कांग्रेस को वोट दिया. फिर 15 साल तक गरीब के लड़के लालू को वोट दिया. फिर हमने कहा कि पढ़े-लिखे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाओ. इसमें 17 साल से नीतीश कुमार भी बैठे रहे. इतना ही नहीं पीएम मोदी को भी वोट देकर देख लिया, लेकिन बिहार की दशा नहीं सुधरी. पुराना रोग होता है, जिसकी नब्ज आसानी से पकड़ नहीं आती है. बिल्कुल वैसी स्थित बिहार की समस्याओं की है. हम ये बताने के लिए पैदल चल रहे हैं कि आपकी ये दुर्दशा है क्यों है?

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




