महाकुंभ में मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान आज, एक-एक कर सभी अखाड़े लगाएंगे आस्था की डुबकी
AajTak
महाकुंभ मेला 2025 में अखाड़ों के परंपरागत पूर्व से निर्धारित क्रम के अनुसार अमृत स्नान की तिथियों और उनके स्नान क्रम की सूचना अखाड़ों को मिल चुकी है. श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव महंत आचार्य देवेंद्र सिंह शास्त्री बताते हैं कि अखाड़ों के अमृत स्नान की तिथि, क्रम और समय की जानकारी आ चुकी है. मकर संक्रांति दिनांक 14 जनवरी को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सबसे पहले अमृत स्नान करेगा जिसके साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा भी होगा.
प्रयागराज महाकुंभ की भव्य शुरुआत हो चुकी है. पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के सकुशल समापन के बाद अब सभी को प्रतीक्षा है महाकुंभ के महा स्नान यानी शाही स्नान की, जिसे इस बार नाम मिला है 'अमृत स्नान' का. महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह अनुसरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों का अमृत स्नान में स्नान क्रम भी जारी किया गया है. सभी अखाड़ों को इसकी जानकारी दे दी गई है.
सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा करेगा अमृत स्नान
महाकुंभ मेला 2025 में अखाड़ों के परंपरागत पूर्व से निर्धारित क्रम के अनुसार अमृत स्नान की तिथियों और उनके स्नान क्रम की सूचना अखाड़ों को मिल चुकी है. श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव महंत आचार्य देवेंद्र सिंह शास्त्री बताते हैं कि अखाड़ों के अमृत स्नान की तिथि, क्रम और समय की जानकारी आ चुकी है. मकर संक्रांति दिनांक 14 जनवरी को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सबसे पहले अमृत स्नान करेगा जिसके साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा भी होगा.
यह अखाड़ा भोर में 5:15 बजे शिविर से प्रस्थान करेगा और 6:15 पर घाट पर पहुंचेगा. इसे 40 मिनट का समय स्नान के लिए दिया गया है. यह 6:55 पर घाट से वापस शिविर के लिए रवाना होगा और 7:55 पर शिविर पहुंचेगा.
अन्य अखाड़ों के लिए भी आवंटित हुई समय सूची
दूसरे स्थान पर श्री तपोनिधि पंचायती, श्री निरंजनी अखाड़ा एवं श्री पंचायती अखाड़ा आनंद अमृत स्नान करेगा. इसका शिविर से प्रस्थान का समय 6:05, घाट पर आगमन का समय 7:05, स्नान का समय 40 मिनट, घाट से प्रस्थान का समय 7:45 और शिविर में आगमन का समय 8:45 होगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.