
महाकुंभ पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, बोले- सभी तीर्थयात्रियों का...
AajTak
अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा,'महाकुंभ में आए सभी तीर्थयात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन और सबकी तीर्थयात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए अनंत शुभकामनाएं.'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर ट्वीट किया है. अखिलेश ने ट्वीट में कहा,'महाकुंभ में आए सभी तीर्थयात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन और सबकी तीर्थयात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए अनंत शुभकामनाएं!'
बता दें कि आज ही अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जो दुनिया को किनारे लगाते हैं, भाजपा सरकार ने उन्हें ही किनारे कर दिया. जिनका जीवन ही नाव चलाना है और उसी से घर चलाना है, वो नाविक भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं, आप ही बताएं इन हालातों में हमारा कहां ठिकाना है?
नदियों से छेड़छाड़ का लगाया था आरोप
पांच दिन पहले अखिलेश ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि इतिहास गवाह रहा है कि नदियां अपने मार्ग को स्वयं बनाकर चलती हैं. ये प्राकृतिक बहाव नदियों की निरंतरता के लिए, अपने आप बनाया हुआ रास्ता होता है. इस भौगोलिक सत्य को स्वीकार करते हुए, नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है.
मनमानी न करें, प्रकृति पर छोड़ दें सब
अखिलेश ने आगे कहा था कि प्रयागराज महाकुंभ में गंगाजी में ड्रेजर मशीन लगाने का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है. नदियां किस जगह आकर मिलेंगी, ये प्रकृति पर छोड़ देना चाहिए, उसके लिए मनमानी करना और जबरदस्ती करके बहाव को बदलना अनुचित भी है और अवांछनीय भी. ऐसा करने से गंगाजी के जल-जीव-जंतु की जैविकी और प्राकृतिक पारिस्थितिक संतुलन पर बुरा असर होगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












