
महाकाल मंदिर की भस्म आरती में अब 'खास बैंड' से ही होगी एंट्री, दिवाली बाद शुरू होगा नया नियम
AajTak
नवंबर महीने से महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन यानी आरएफआईडी बैंड से ही प्रवेश मिल सकेगा. मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री ठीक वैसे ही होगी, जैसे किसी बड़े कंसर्ट और स्टेज शो में दर्शकों की कलाई पर आरएफआईडी बैंड बांधकर कराई जाती है.
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में एक बड़ा बदलाव किया गया है. नवंबर महीने से महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन यानी आरएफआईडी बैंड से ही प्रवेश मिल सकेगा. मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री ठीक वैसे ही होगी, जैसे किसी बड़े कंसर्ट और स्टेज शो में दर्शकों की कलाई पर आरएफआईडी बैंड बांधकर कराई जाती है. मंदिर समिति का मानना है कि इससे अनाधिकृत प्रवेश रूकेगा और मंदिर आने वाले श्रद्धालु सुविधाजन तरीके से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. ये आरएफआईडी रिस्ट बैंड कागज के होंगे, जिनका उपयोग एक बार ही किया जा सकेगा.
दीपावली के बाद शुरू होगी नई व्यवस्था
दीपावली के बाद महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा आरंभ की जा रही है. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने भस्म आरती में प्रवेश के लिए नई व्यवस्था तैयार की है. जिसके तहत श्रद्धालु की कलाई पर रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन बैंड के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा. भस्मारती के लिए महाकाल में श्रद्धालुओं की एंट्री वैसे ही होगी, जैसे किसी बड़े कंसर्ट और स्टेज शो के दौरान दर्शकों की कलाई पर आरएफआईडी बैंड बांधकर कराई जाती है. इस सुविधा से सही यात्री ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे और समिति के पास उनकी जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: उज्जैन: CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने तोड़ा महाकाल मंदिर का नियम, परिवार के साथ गर्भगृह में की पूजा
मंदिर प्रशासन द्वारा इसके लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर फ्लैप बैरियर लगाए जाएंगे. इससे इन आरएफआईडी रिस्ट बैंड को जोड़ा जाएगा. बैरियर इन्हीं रिस्ट बैंड के जरिए खुलेंगे. यह टेक्नोलॉजी एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन्स पर यूज की जाती है. मंदिर समिति शुरुआत में इसे प्रायोगिक रूप से लागू करेगी. माना जा रहा है कि इस व्यवस्था को नवंबर के पहले सप्ताह में लागू कर दिया जाएगा, अभी इसके लिए तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है. ये रिस्ट बैंड कागज के होंगे, जो एक बार उपयोग के बाद स्वतः ही अनुपयोगी हो जाएंगे.
मंदिर के एक अधिकारी मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के लिए जो श्रद्धालु आते हैं, उनको एक नई सुविधा दी जा रही है. अब उनकी कलाई पर एक बेल्ट बांधा जाएगा, जिससे क्यूआर कोड से ये स्कैन हो जाएगा कि कौन यात्री प्रवेश कर रहा है. ये यूज एंड थ्रो रहेगा, वो कागज का बेल्ट रहेगा. उसे शीघ्र ही लागू किया जा रहा है बेल्ट तैयार हो रहा है. बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिन्हें शिव का सबसे पवित्र निवास स्थान माना जाता है. यह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है. यह मंदिर पवित्र शिप्रा नदी के किनारे है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



