
महज 1 फीसदी नंबरों से फेल हुई लड़की, 12 घंटे बाद पुल के नीचे मिली लाश
AajTak
ब्रिटेन के कार्डिफ यूनिवर्सिटी में फार्मेसी विषय की 21 वर्षीय छात्रा मारेड फॉल्क्स को महज एक फीसदी नंबर से फेल होने की खबर मिली. परिणाम जानने के 12 घंटों के भीतर उसका शव एक पुल के नीचे चट्टानों पर मिला.
जीवन में परीक्षाओं का बेहद महत्व है क्योंकि इससे करियर की दशा और दिशा तय होती है. लेकिन ऐसी ही परीक्षा में सिर्फ एक फीसदी नंबर कम होना लड़की की मौत की वजह बन गई. महज 1 फीसदी नंबर से फेल होने के कुछ ही घंटों बाद एक छात्रा को ऐसा सदमा लगा कि उसकी मौत हो गई. हालांकि यूनिवर्सिटी ने बाद में उसे पास कर दिया था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) दरअसल ब्रिटेन के कार्डिफ यूनिवर्सिटी में फार्मेसी विषय की 21 वर्षीय छात्रा मारेड फॉल्क्स को महज एक फीसदी नंबर से फेल होने की खबर मिली. परिणाम जानने के 12 घंटों के भीतर उसका शव एक पुल के नीचे चट्टानों पर मिला. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) छात्रा को याद करते हुए उसके परिवार वालों ने कहा वो. प्यारी बेटी, अद्भुत दोस्त और बहन थी. मारेड की मौत की पूरी जांच से पहले शुक्रवार को उससे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ हुई. (मृतक छात्रा)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












