
मस्जिद-स्कूल से रॉकेट दाग रहे लड़ाके... गाजा में हमास के अड्डे पर कब्जा कर इजरायली सेना ने दिखाए सबूत
AajTak
इजरायली सेना ने दो वीडियो भी जारी किए थे. वीडियो में एक मस्जिद और एक स्कूल दिख रहा है. इजरायली सैनिक के मुताबिक, हमास के लड़ाके इस स्कूल और मस्जिद का इस्तेमाल इजरायल पर हमला करने के लिए कर रहे थे.
7 अक्टूबर को हमास के हमलों के बाद गाजा पट्टी में इजरायल के हवाई और जमीनी हमले जारी है. इन हमलों में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इजरायली ग्राउंड फोर्स गाजा में हमास के ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है. कई ठिकानों पर इजरायली सेना ने कब्जा भी कर लिया. इन ठिकानों का इस्तेमाल हमास रॉकेट लॉन्च करने के लिए कर रहा था. इजरायली सेना के मुताबिक, हमास लड़ाके स्कूल और मस्जिद का इस्तेमाल रॉकेट लॉन्च सेंटर के तौर पर कर रहे थे.
इजरायली सेना ने दो वीडियो भी जारी किए थे. वीडियो में इजरायली सैनिक एक स्कूल की इमारत को दिखा रहा है. इसमें दीवारों पर बच्चों की पेंटिंग भी है. इजरायली सैनिक ने बताया कि हमास के लड़ाके इस स्कूल का इस्तेमाल इजरायल पर हमला करने के लिए कर रहे थे.
This is what we are finding in Gaza. A building where children play is a Hamas rocket launching site. You have to see it to believe it: pic.twitter.com/KmMxfbYj93
इजरायली सेना ने जो दूसरा वीडियो जारी किया है. उसमें एक तबाह इमारत नजर आ रही है. इजरायली सेना का दावा है कि ये इमारत मस्जिद की है और इसमें रॉकेट लॉन्चर लगाए गए हैं. ताकि यहां से इजरायल पर रॉकेट दागे जा सकें.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










