
मस्क का बड़ा ऐलान, सिर्फ ब्लू नहीं 3 अलग-अलग रंगों के होंगे ट्विटर के 'वैरिफाइड बैज'
AajTak
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk)ने कहा कि अगले हफ्ते से ट्विटर अकाउंट्स के लिए नीले रंग के टिक मार्क के अलावा गोल्ड और ग्रे रंग के टिक मार्क शुरू होंगे. मस्क ने बताया कि कंपनियों के लिए गोल्डन, सरकार और सरकारी संस्थाओं के लिए ग्रे और आम लोगों के लिए नीले रंग के टिक मार्क दिए जाएंगे.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) का कहना है कि ट्विटर की वैरिफाइड सर्विस में जल्द ही बदलाव होने जा रहा है. बिलियनेयर मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी ट्विटर अकाउंट्स के लिए अलग-अलग रंग के टिक मार्क लाने की योजना शुरू करेगी.
मस्क ने कहा कि अगले हफ्ते से ट्विटर अकाउंट्स के लिए नीले रंग के टिक मार्क के अलावा गोल्डन और ग्रे रंग के टिक मार्क शुरू होंगे.
मस्क ने ट्वीट कर बताया कि देरी के लिए खेद है. हम अगले हफ्ते से वैरिफाइड पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं. कंपनियों के लिए गोल्डन, सरकार और सरकारी संस्थाओं के लिए ग्रे और आम लोगों के लिए नीले रंग के टिक मार्क दिए जाएंगे. यह कष्टदायक है लेकिन जरूरी है.
मस्क ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सभी वैरिफाइड अकाउंट का नीले रंग का टिक मार्क ही रहेगा. बता दें कि ट्विटर की कमान संभालने के बाद मस्क लगातार कई बदलाव कर रहे हैं. सबसे पहले उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद उन्होंने कंपनी के हजारों कर्मचारियों की भी छंटनी कर दी.
मस्क ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ब्लू टिक वैरिफिकेशन प्रक्रिया की रिलॉन्चिंग का भी ऐलान किया था. इसके लिए ट्विटर ने 8 डॉलर के बदले ब्लू टिक देने की स्कीम शुरू की थी. लेकिन बाद में कंपनी ने अपना यह फैसला वापस ले लिया.
मस्क ने कहा था कि जब तक वह Twitter पर फेक अकाउंट वाली समस्या का समाधान नहीं ढूंढ लेते, तब तक ब्लू टिक के लिए पेड स्कीम को दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




