
मशहूर फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर पहुंचे वाराणसी, गंगा आरती में हुए शामिल
Zee News
मधुर भंडारकर का गंगा सेवा निधि ने अंग वस्त्रम और रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका स्वागत किया.
वाराणसी: सीएम योगी आदित्यनाथ के फिल्म सिटी की घोषणा करने के बाद से यूपी में लगातार बॉलीवुड हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है. बीते गुरुवार को जहां फिल्म स्टार अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा के साथ अयोध्या पहुंचे. वहीं, शनिवार को फेमस फिल्म डायरेक्टर, पटकथा लेखक, निर्माता मधुर भंडारकर भी वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में शामिल भी हुए. वाराणसी पहुंचे मधुर भंडारकर का गंगा सेवा निधि ने अंग वस्त्रम और रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया. साथ ही मां गंगा की आरती में भी शामिल हुए. बता दें कि मधुर भंडारकर पेज 3, ट्रैफिक सिग्नल और फैशन जैसी हिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










