
मराठी विवाद में 'हिंदुत्व' की एंट्री... ठाकरे ब्रदर्स पर भड़के नितेश राणे बोले- मुसलमानों को जाकर बोलो मराठी में अजान पढ़ें
AajTak
महाराष्ट्र में ठाकरे भाइयों की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा को लेकर दुकानदारों के साथ मारपीट की. कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से माफी मंगवाई और उठक-बैठक भी करवाई. इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने इस मामले को हिंदू-मुस्लिम मुद्दे से जोड़ दिया है. उन्होंने ठाकरे भाइयों को चुनौती देते हुए कहा कि वे मुसलमानों से मराठी बुलवाकर दिखाएं.
महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. मराठी न बोलने को लेकर लोगों की पिटाई का भी मामला समय-समय पर आता रहता है. मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्ती एक दुकानदार द्वारा मराठी भाषा में बुलवाने की कोशिश की गई और जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसकी पिटाई कर दी गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है.
इस पूरे मामले को लेकर आजतक ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे से ख़ास बातचीत की और इस पूरे विवाद पर उनकी राय जानी.
आजतक से बातचीत के दौरान नितेश राणे ने कहा, जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी. जिन्होंने हिंदुओं के ऊपर हाथ उठाया है उनके ख़िलाफ़ हमारी सरकार काम करेगी और उन्हें सजा दिलवाएगी. उन्होंने ठाकरे ब्रदर्स पर हमला करते हुए कहा कि उनके लोगों ने भाषा के नाम पर गरीब हिंदुओं पर हमला किया है. उन्होंने ठाकरे भाइयों को चुनौती देते हुए कहा कि वे मुसलमानों से मराठी में अजान पढ़ने को कहकर दिखाएं.
इस तरीके की हिम्मत अगर इनको दिखानी है तो इन्हें फिर नल बाजार, भिंडी बाजार, मोहम्मद अली रोड, बम्बोरा में जाकर दिखाने की ज़रूरत है. वहां पर तो कोई मराठी में बात करता नहीं है. वहां तो उर्दू के नीचे कोई बात नहीं करता है.
उन्होंने कहा, मुमरा में जाकर कोई बोलता नहीं है कि आप यहां पर सिर्फ मराठी ही बात करो. मुमरा भी हमारे महाराष्ट्र में ही है, वो क्या पाकिस्तान में है? न कोई जावेद अख्तर को बोलता है कि स्टेज पर आकर मराठी में शायरी पढ़ें. तब तो सब चुप बैठे रहते हैं. तो फिर हिंदुओं को क्यों टारगेट किया जा रहा है? गरीब हिंदुओं को क्यों मार पीटा जा रहा है और इन लोगों को क्यों बाहर छोड़ा जा रहा है?
यह भी पढ़ें: 'मैं नहीं सीखूंगा मराठी, क्या करना है बोल...' अब भाषा विवाद में कूदे दिग्गज इन्वेस्टर सुशील केडिया

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








