
ममता बनर्जी का भाषा आंदोलन सड़क से सिनेमा घर तक पहुंच गया, आगे कहां तक जाएगा?
AajTak
ममता बनर्जी की बंगाली अस्मिता वाला मुहिम भाषा के रास्ते सिनेमा तक पहुंच चुकी है. तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में प्राइम टाइम के दौरान एक बंगाली फिल्म दिखाना अनिवार्य कर दिया है. ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति बीजेपी के लिए चुनौतियां बढ़ाने वाला है.
ममता बनर्जी ने अपने भाषा आंदोलन को अब सिनेमा से जोड़ दिया है. बंगाली प्रवासियों के खिलाफ देश के कुछ हिस्सों में हुए पुलिस एक्शन के बाद ममता बनर्जी ने कड़ा विरोध जताया था, और उसके बाद विरोध मार्च के साथ भाषा आंदोलन भी शुरू कर दिया. भाषा आंदोलन के तहत तृणमूल कांग्रेस के नेता बांग्ला में ही बोलने पर जोर देने लगे हैं.
संसद में भी टीएमसी सांसदों ने ममता बनर्जी के आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बांग्ला में भी भाषण देना शुरू कर दिया है - और उसी क्रम में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पश्चिम बंगाल के सिनेमा घरों में प्राइम टाइम के दौरान बंगाली फिल्में दिखाने का आदेश जारी किया है.
कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाला है, तो दिल्ली के मोर्चे पर भतीजे अभिषेक बनर्जी को लगा दिया है - और SIR के बहाने वो लोकसभा भंगकर फिर से चुनाव कराये जाने की मांग करने लगे हैं.
जाहिर है, ये सब अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हो रहा है. ममता बनर्जी की कोशिश बीजेपी के खिलाफ चुनावी किलेबंदी की जोरदार तैयारी चल रही है - जिस हिसाब से ममता बनर्जी ने बांग्ला भाषा के माध्यम से बंगाली समाज को साथ लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मुहिम शुरू की है, बीजेपी के लिए परिस्थितियां पहले के मुकाबले ज्यादा मुश्किल लगने लगी हैं.
भाषा आंदोलन में बांग्ला सिनेमा की एंट्री
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार बंगाली फिल्मे दिखाने का जो नया नियम लागू किया है, उल्लंघन करने पर सरकार एक्शन भी लेगी. बंगाली फिल्में दिखाने की अनिवार्यता के साथ ही प्राइम टाइम को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने ये फैसला एक मीटिंग के बाद लिया जिसमें राज्य सरकार के दो मंत्री अरूप विश्वास और इंद्रनील सेन के साथ एक्टर रितुपर्णा सेनगुप्ता, फेडरेशन ऑफ सिने टेक्नीशियन एंड वर्कर्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया के प्रेसिडेंट, डायरेक्टर-डिस्ट्रीब्यूटर और सिनेमा हॉल मालिक भी शामिल थे.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










