
मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
AajTak
कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है. वह बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में कांग्रेस के खाते में तीन लोकसभा सीटें हैं. वहीं चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी.
कांग्रेस ने दिल्ली में अपने खाते की तीनों सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वह बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. पार्टी नेता राहुल गांधी ने खुद कन्हैया कुमार की पैरवी की. इस सीट से पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन राहुल गांधी के हस्तक्षेप से यह सीट कन्हैया को मिल गई.
कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है. वहीं नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने अपनी ताजा लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में दिल्ली के तीन उम्मीदवारों के अलावा पंजाब के लिए छह और उत्तर प्रदेश के लिए एक उम्मीदवार शामिल हैं.
कन्हैया को मिला राहुल गांधी का साथ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी चाहते थे कि कन्हैया कुमार ही मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ें और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की पैरवी भी की. स्क्रीनिंग कमेटी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के नाम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मामला उलझ गया. कन्हैया कुमार बेगुसराय से आते हैं और यहीं से वह लोकसभा का चुनाव लड़ने के मूड में थे लेकिन कांग्रेस यह सीट राजद से नेगोशिएट नहीं कर पाई.
इसके बाद मनोज तिवारी के खिलाफ उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी, जिसपर अब कांग्रेस के टॉप नेताओं ने मुहर लगा दी. राहुल गांधी ने जाहिर तौर पर कन्हैया के पीछे अपना पूरा जोर लगा दिया और वह कन्हैया को वहीं से उम्मीदवार बनाना चाहते थे. कई लोगों का मानना है कि कन्हैया बीजेपी के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी पर जबरदस्त दबाव बनाएंगे.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







