
मनीष मल्होत्रा के संग Kareena Kapoor-Malaika Arora ने की पार्टी, फोटो वायरल
AajTak
बुधवार को मनीष मल्होत्रा के घर करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और अमृता अरोड़ा लंच के लिए गए थे. ऐसे में मनीष ने अपने बिताए खुशनुमा पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. दोस्तों के साथ फोटो शेयर करते हुए मनीष ने लिखा कि उनकी दोपहर परफेक्ट थी.
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री को उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं, अपने बिजी शेड्यूल के बीच चिल करना जानती हैं. करीना और मलाइका अपने प्रोजेक्ट्स के बीच पार्टी करना और दोस्तों के साथ समय बिताने में कभी पीछे नहीं हटती हैं. अब करीना और मलाइका ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मिलकर बेहतरीन समय बिताया है.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)











