
'मनमोहन सिंह ने मुझे प्रेरित किया...', मोंटेक अहलूवालिया ने ऐसे किया पूर्व पीएम को याद
AajTak
अहलूवालिया ने बताया कि डॉ. सिंह ने मेरे करियर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर जब मुझे 1990 के दशक के दौरान वित्त मंत्रालय में उनकी कोर टीम में शामिल किया गया था. बाद में जब डॉ. सिंह प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने मुझे 2004 से 2014 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए कहा.
योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. साथ ही मनमोहन सिंह के साथ अपने दशकों पुराने संबंधों को याद किया. मोंटेक सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह से उनकी पहली मुलाकात 1973 में हुई थी, उस समय डॉ. अहलूवालिया अपनी शादी की तैयारी कर रहे थे और डॉ. सिंह ने उन्हें और उनकी मंगेतर को दिल्ली में डिनर के लिए आमंत्रित किया था.
डॉ. अहलूवालिया ने इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए कहा कि मैं पहली बार डॉ. मनमोहन सिंह से लगभग 50 साल पहले मिला था, उन्होंने ही मुझे आर्थिक सलाहकार की नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया था.
अहलूवालिया ने बताया कि डॉ. सिंह ने मेरे करियर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर जब मुझे 1990 के दशक के दौरान वित्त मंत्रालय में उनकी कोर टीम में शामिल किया गया था. बाद में जब डॉ. सिंह प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने मुझे 2004 से 2014 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए कहा.
डॉ. मनमोहन सिंह की आर्थिक क्षमताओं के बारे में पूछे जाने पर डॉ. अहलूवालिया ने उनकी हायर एकेडमिक उपलब्धि और तकनीकी क्षमता का जिक्र किया. उन्होंने 1970 के दशक के एक महत्वपूर्ण क्षण को याद किया, जब मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए गेहूं के व्यापार को राष्ट्रीयकृत करने का काफी दबाव था. डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि मुझे 1970 के दशक की एक घटना याद है, जो उन्होंने मेरे साथ साझा की थी, उन्होंने मुझे एक बैठक के बारे में बताया, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उच्च मुद्रास्फीति से चिंतित थीं, उन्हें योजना आयोग द्वारा गेहूं के व्यापार का राष्ट्रीयकरण करने की सलाह दी गई थी. हालांकि डॉ. मनमोहन सिंह इस दृष्टिकोण से असहमत थे. उन्होंने तर्क दिया कि मुद्रास्फीति को सही मायने में नियंत्रित करने के लिए सख्त मौद्रिक नियंत्रण आवश्यक थे.
पूर्व आर्थिक सलाहकार ने कहा कि इंदिरा गांधी ने मनमोहन सिंह से पूछा था कि क्या उन्हें विश्वास है कि ये दृष्टिकोण, जो योजना आयोग से अलग है, काम करेगा. इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि एक साल के भीतर मुद्रास्फीति कम हो जाएगी. इंदिरा गांधी ने उनकी सिफारिश को महत्व और ये रिकॉर्ड में है कि एक साल के भीतर मुद्रास्फीति और कीमतें वास्तव में कम हो गईं. डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने साहसिक कदम उठाए. जिसमें रुपये का अवमूल्यन भी शामिल था. बता दें कि भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. शनिवार सुबह दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



