
मध्य प्रदेश उपचुनाव: पृथ्वीपुर सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह के बेटे नितेंद्र को बनाया प्रत्याशी
Zee News
राजनीतिक गलियारों में यह पहले से ही चर्चा थी कि सहानुभूति लहर के चलते और क्षेत्र में 5 बार के विधायक रह चुके स्वर्गीय बृजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे को कांग्रेस प्रत्याशी बना सकती है. जबकि उनके प्रत्याशी बनने के पहले बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला और खुलकर परिवारवाद का आरोप लगाया था.
वासु चौरे/भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को पृथ्वीपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है. बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई थी. हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक किसी भी सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है. AICC की ओर से जारी किए गए पत्र में नितेंद्र सिह राठौर (Nitendra Singh Rathore) की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है.
हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह पहले से ही चर्चा थी कि सहानुभूति लहर के चलते और क्षेत्र में 5 बार के विधायक रह चुके स्वर्गीय बृजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे को कांग्रेस प्रत्याशी बना सकती है. जबकि उनके प्रत्याशी बनने के पहले बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला और खुलकर परिवारवाद का आरोप लगाया था, बावजूद कांग्रेस ने नितेन्द्र को ही टिकट दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










