
मधुबनी हत्याकांड: कहीं बिहार में 'जातीय संघर्ष' की दूसरी आहट तो नहीं?
AajTak
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के महमदपुर गांव में होली के मौके पर रक्त चरित्र की पटकथा लिखी गई, उसके बाद एक बार फिर बिहार में जातीय संघर्ष शुरू होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के एक सप्ताह के बाद भी महमदपुर में तनाव की स्थिति बरकरार है. जिस जाति के लोगों की निर्मम हत्या की गई है, उसी समाज के ज्यादातर राजनेताओं का गांव में रोजाना आना जाना लगा रहता है.
बिहार के मधुबनी में होली के दिन एक ही जाति के 5 लोगों की निर्मम हत्या के बाद से ही प्रदेश की राजनीति में भी उबाल आ गया है. मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के महमदपुर गांव में होली के मौके पर रक्त चरित्र की पटकथा लिखी गई उसके बाद एक बार फिर बिहार में जातीय संघर्ष शुरू होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के एक सप्ताह के बाद भी महमदपुर में तनाव की स्थिति बरकरार है. जिस जाति के लोगों की निर्मम हत्या की गई है उसी समाज के ज्यादातर राजनेताओं का गांव में रोजाना आना जाना लगा रहता है.हैरानी की बात यह है कि विपक्ष के साथ-साथ, सरकार के नुमाइंदे भी नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. महमदपुर में घटना के 1 सप्ताह के बाद किस तरीके के हालात है इसका जायजा लेने के लिए आजतक की टीम ने गांव का दौरा किया. इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से लेकर उसी जाति के नेताओं के अंदर आक्रोश साफ देखा जा सकता है.एक तरफ जहां पीड़ित परिवार इस बात को लेकर आक्रोशित हैं कि उनके परिवार के लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई वहीं दूसरी तरफ उसी समाज के राजनेता अपनी राजनीति को चमकाने के लिए पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं और न्याय का भरोसा दिला रहे हैं. घटना में मारे गए महंत चंदेश्वर नारायण सिंह के भाई सूरज नारायण सिंह ने कहा, “हम लोगों को न्याय चाहिए. हमारे परिवार के लोगों की हत्या हुई है और इस पूरे मामले में पुलिस और आरोपियों की मिलीभगत है. इस पूरे घटना में पुलिस की लापरवाही साफ नजर आती है क्योंकि घटना के 3 घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.”6 महीने पहले तालाब में मछली मारने को लेकर गैबीपुर गांव के दबंगों और महमदपुर गांव के पीड़ित परिवार के बीच जो विवाद शुरू हुआ था उसका इतना रक्त रंजित अंत होगा यह किसी ने भी नहीं सोचा था. आजतक की टीम ने गैबीपुर और महमदपुर गांव के बीच बने उस तालाब का भी जायजा लिया जहां पर नवंबर के महीने में मछली मारने को लेकर विवाद शुरू हुआ था.इस विवाद में महमदपुर गांव के संजय सिंह और गैबीपुर गांव के मुकेश साफी ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. एक तरफ जहां संजय सिंह ने गैबीपुर गांव के प्रवीण झा समेत गांव के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी वहीं मुकेश साफी ने संजय सिंह समेत महमदपुर गांव के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. संजय सिंह इस मामले में फिलहाल जेल में बंद है. आरोप है कि होली के दिन प्रवीण झा ने हथियारों से लैस अपने 30-40 समर्थकों के साथ महमदपुर गांव पर हमला बोल दिया और हत्याकांड को अंजाम दिया. इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.पुलिस ने फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके 35 में से 10 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, मगर मुख्य आरोपी प्रवीण झा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस बात की आशंका जताई जा रही है कि प्रवीण झा अपने अन्य साथियों के साथ नेपाल फरार हो चुका है. इस हत्याकांड को लेकर सबसे पहले नीतीश कुमार सरकार में वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने अपनी आवाज उठाई और इसे नरसंहार करार दिया.मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बिहार पुलिस को निकम्मा बताया और इस पूरे हत्याकांड में पुलिस और आरोपियों की मिलीभगत की बात भी कही. रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नीतीश सरकार में पूर्व मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता जय कुमार सिंह, पूर्व विधायक मनजीत सिंह समेत जदयू नेता शैलेंद्र कुमार सिंह और डॉ. सुनील कुमार सिंह पहुंचे. इस हत्याकांड को लेकर जय कुमार सिंह ने भी नीतीश कुमार के सुशासन पर हमला बोला.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




