
मधुबनी में प्रेमी जोड़े पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, जमकर बरसाए जूते-चप्पल
Zee News
ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में उसी गांव में रहने वाले सुरेंद्र ठाकुर को एक शादी शुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों को पेड़ से बांध दिया और फिर उनकी जमकर पिटाई भी की.
Madhubani: बिहार के मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के बरही गांव की है. यहां आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांध दिया. इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने उनकी चप्पल से पिटाई भी की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा वहीं, घटना की सूचना मिलने पर हरलाखी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कर प्रेमी जोड़े को अपने साथ थाने ले आई. दरअसल, ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में उसी गांव में रहने वाले सुरेंद्र ठाकुर को एक शादी शुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों को पेड़ से बांध दिया और फिर उनकी जमकर पिटाई भी की.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










