
मत करें लापरवाही! अंगीठी ने फिर ली 4 लोगों की जान... दरवाजा बंद कर सोया तो सोता ही रह गया परिवार
AajTak
Delhi: राजधानी दिल्ली में बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक परिवार ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया. इसके बाद कमरे में धुआं फैल गया, जिसमें दम घुटने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली में दम घुटने से परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. दरअसल, ठंड से बचने के लिए एक परिवार अंगीठी जलाकर कमरे में सो गया था. इस दौरान कमरे में धुआं भरता गया. इसके बाद परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. जब पूरा परिवार देर तक नहीं उठा, तो सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा.
जानकारी के अनुसार, यह घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की है. यहां घर में 4 लोगों की लाश मिली है. इनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. कमरे में अंगीठी जली हुई थी.
यहां देखें वीडियो
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में समझ में ये आ रहा है कि सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई गई थी. इसके बाद धुआं होने की वजह से सफोकेशन (suffocation) हुआ और चारों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. इस घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल है. फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
कमरे में अंगीठी जलाकर मौत होने की इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं. जानकारों का कहना है कि रूम में कभी भी अंगीठी या कोयला जलाने के बाद कमरा बंद करके न सोएं. इससे कमरे में धीरे-धीरे धुआं भरने लगता है.
कमरे में कोयला जलाने को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








