
मणिपुर से निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सरकार से शर्तों के साथ मिली इजाजत
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर से हरी झंडी दिखाने की अनुमति मिल गई है. मणिपुर के गृह विभाग ने कांग्रेस को कुछ शर्तों के साथ इजाजत दी है.
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर से हरी झंडी दिखाने की अनुमति मिल गई है. मणिपुर के गृह विभाग ने कांग्रेस को कुछ शर्तों के साथ इजाजत दी है. मणिपुर में हिंसा को देखते हुए पहले राज्य सरकार ने कांग्रेस की इस यात्रा को इजाजत नहीं दी थी, उसके बाद जब कांग्रेस की ओर से ये मुद्दा उठाया गया तो मणिपुर के गृह विभाग ने इंफाल पूर्व के जिलाधिकारी को इस मामले में पत्र लिखा था.
उसके बाद इंफाल पूर्व के डीएम ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए शर्तों के साथ इजाजत दी है. शर्त के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत के दौरान सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे. इसके अलावा जो भी लोग शामिल होंगे उनके नाम पहले ही प्रशासन को भेजने होंगे. यह आदेश गृह विभाग ने जिला मजिस्ट्रेट को पहले दे दिए थे, जिसमें सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा गया था.
कांग्रेस ने यात्रा को लेकर क्या कहा?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक सफल यात्रा होने वाली है. यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, यह यात्रा भारत की जनता के लिए की जा रही है. मैं सभी से अपील करता हूं कि इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं.
14 जनवरी से शुरू होगी यात्रा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया था कि हम 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होने से पहले देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी. इस यात्रा के रूट में अब अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








