
मणिपुर में मंत्री के घर के पास फटा ग्रेनेड, CRPF का जवान घायल
AajTak
मणिपुर में एक मंत्री के घर बम विस्फोट किए जाने की घटना सामने आई है. हालांकि घटना से गंभीर स्थिति नहीं उत्पन्न हुई. शनिवार रात करीब 9:50 बजे इम्फाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई में मणिपुर के मंत्री वाई खेमचंद के गेट के पास एक हैंडग्रेनेड फट गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहिया वाहन पर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने मंत्री के आवास के गेट की ओर हथगोला फेंका.
मणिपुर में अभी भी स्थिति पूरी तरह से शांतिप्रद नहीं बन पाई है. यहां एक मंत्री के घर बम विस्फोट किए जाने की घटना सामने आई है. हालांकि घटना से गंभीर स्थिति नहीं उत्पन्न हुई, लेकिन एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है. घटना इम्फाल पश्चिम जिले की है. यहां मणिपुर के मंत्री वाई खेमचंद का घर है. जिस वक्त विस्फोट हुआ मंत्री घर पर ही थे. बाद में मणिपुर सीएम भी उनका हाल जानने मंत्री के आवास पर पहुंचे.
शनिवार रात की घटना शनिवार रात करीब 9:50 बजे इम्फाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई में मणिपुर के मंत्री वाई खेमचंद के गेट के पास एक हैंडग्रेनेड फट गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहिया वाहन पर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने मंत्री के आवास के गेट की ओर हथगोला फेंका.
मौके पर सीएम एन बीरेन सिंह भी पहुंचे यह आवास की बाड़ की दीवार के अंदर गिरकर विस्फोट कर गया. बम हमले के वक्त मंत्री भी अपने आवास पर ही थे. मंत्री के मुताबिक, उनकी कोई धमकी या मांग नहीं है. मंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान की पहचान एसआई दास के रूप में हुई है, जो इस विस्फोट में आंशिक घायल हो गया है. उसके बाएं हाथ की हथेली पर चोट आई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन भी उनके आवास पर पहुंचे और जानकारी ली.
6 अक्टूबर को राज्य में खोले गए थे स्कूल बता दें कि अभी बीते शुक्रवार को ही राज्य सरकार ने मणिपुर के सभी स्कूलों को खोले जाने का आदेश दिया है. राजधानी इम्फाल में बीते महीने के आखिरी में विरोध प्रदर्शन देखने के बाद राज्य सरकार ने 27 सितंबर और 29 सितंबर को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था. 3 मई को पूर्वोत्तर राज्य में जातीय झड़पें भड़कने के बाद मणिपुर में स्कूल बंद कर दिए गए थे. हिंसा के कारण कुछ महीनों तक बंद रहने के बाद, जुलाई में पूरे मणिपुर में स्कूल फिर से खोले गए.
मणिपुर के जातीय झड़पों में 175 से अधिक लोग मारे गए इस बीच, इंफाल पश्चिम जिले में गुरुवार को ताजा हिंसा भड़क उठी, जहां कम से कम दो घरों में आग लगा दी गई और कई राउंड गोलियां चलाई गईं. मणिपुर में जातीय झड़पों के बाद से 175 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. ये हिंसा तब हुई, जब बहुसंख्यक मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था. मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि नागा और कुकी सहित आदिवासी 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.
वायरल हुई थी दो लापता छात्रों की हत्या की फोटो बता दें की बीते दिनों मणिपुर में दो लापता छात्रों की हत्या की फोटो वायरल हुई थी. इसके बाद राज्य में एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए थे. राज्य सरकार ने कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर 27 और 29 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



