
मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सीएम बीरेन सिंह ने किया ट्वीट
AajTak
मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों के मर्डर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. ये दोनों 6 जुलाई से लापता थे. तस्वीरों से लग रहा है कि इसे दोनों की हत्या के बाद क्लिक किया गया है. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को बताया कि अपहृत दो छात्रों की मौत के जिम्मेदार दो मुख्य आरोपियों को चुराचांदपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है.
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को बताया कि अपहृत दो छात्रों की मौत के जिम्मेदार दो मुख्य आरोपियों को चुराचांदपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. छात्र फिजाम हेमजीत (20) और छात्रा हिजाम लिनथोइनगांबी (17) की मौत का खुलासा तब हुआ जब कथित तौर पर उनकी हत्या से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हत्या के दोषियों को इस मामले में सख्त से सख्त सजा (मृत्युदंड) दिलवाई जाएगी. सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को X पर ट्वीट करके मामले की जानकारी दी.
जुलाई से लापता छात्रों (एक छात्र-एक छात्रा) की तस्वीर वायरल बता दें कि, मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों के मर्डर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. ये दोनों 6 जुलाई से लापता थे. तस्वीरों से लग रहा है कि इसे दोनों की हत्या के बाद क्लिक किया गया है. पहली तस्वीर में दोनों घास के एक मैदान में बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में उनकी हत्या का आभास हो रहा था. इस फोटो में उनके पीछे दो हथियारबंद लोग भी नजर आ रहे हैं. स्टूडेंट्स की पहचान 17 साल की लड़की हिजाम लिनथोइनगांबी और 20 साल के लड़के फिजाम हेमजीत के रूप में हुई थी.
सीएम ने कही थी एक्शन लेने की बात सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार जुलाई 2023 से लापता दो छात्रों के मर्डर की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने की बात सामने आई है. इस केस को पहले ही CBI को सौंपा जा चुका था.
27 सितंबर को बंद किया गया था इंटरनेट मणिपुर में 3 मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुआ संघर्ष अभी जारी ही है. मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के 2 दिन बाद ही बीते 27 सितंबर को इस पर फिर से पाबंदी लगा दी गई थी. ये फैसला 6 जुलाई से लापता 2 छात्रों की हत्या के बाद लिया गया था.
1 अक्टूबर तक के लिए बैन का आदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं और इंटरनेट सेवाओं पर 1 अक्टूबर शाम 7:45 बजे तक पांच दिनों तक पाबंदी रहेगी. बीते मंगलवार को इंफाल में 2 मैतेई छात्रों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था. इसके बाद मणिपुर सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया था.
150 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत बता दें कि मणिपुर में 3 मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद भड़की जातीय हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस हिंसा में 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. हिंसा को कंट्रोल करने और राज्य में हालात ठीक करने के लिए मणिपुर पुलिस के अलावा करीब 40 हजार केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. शनिवार को ही चार महीने से बंद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को शुरू किया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



